scriptसीएम विष्णु बोले – जांजगीर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सबसे बड़े भ्रष्टाचारी | CM Vishnu said - Congress candidate from Janjgir Lok sabha is the biggest corrupt | Patrika News
जांजगीर चंपा

सीएम विष्णु बोले – जांजगीर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सबसे बड़े भ्रष्टाचारी

Lok Sabha Election 2024: CM साय ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है इसलिए जनता को अलग-अलग मुद्दों पर भरमा रही है, तरह-तरह के षड़यंत्र कर रही है।

जांजगीर चंपाApr 20, 2024 / 12:15 pm

Shrishti Singh

CG Election News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने खूब भ्रष्टाचार किया है। साय बोले – जब मैं भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष था, मुझे अच्छे से पता है तब तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री और वर्तमान में जांजगीर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ने नगरीय निकाय की 152 प्रतिशत जमीनों को बेचने का काम किया। वो बड़े भ्रष्टाचारी हैं। तब हमने इसका खूब विरोध भी किया था।

जांजगीर की एक रैली में साय ने कहा – डहरिया ने आरंग में 200-300 गरीबों का पट्टा खारिज किया और खुद गरीब बनकर सरकारी जमीन का पट्टा लेकर उसमें गड़बड़ी की। उसने केवल जमीन लूटने का काम किया। उसकी पत्नी ने भी सरकारी घर में कब्जा कर उसे अपना ऑफिस बनाया। ऐसे लोगों को जिता कर जांजगीर के लोगों का कोई भला नहीं होने वाला है। अगर भूल से वो जीते तो जांजगीर की जमीनों पर भी कब्जा कर लेंगे। इनसे सतर्क रहना है, इनको फिर से सबक सिखाना है।

यह भी पढ़ें

Election 2024: बस्तर में थे 60000 जवान, खौफ में नक्सली दुबक कर बैठे रहे, वोट पड़े 67.56 प्रतिशत

CM addressing rally in Janjgir

साय ने कहा कि ऐसा कोई घर नहीं होगा जहाँ लोगों को मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला होगा। मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ गांव, गरीब, मजदूर, किसान सभी वर्गों को मिला है। साथ में 15 वर्षों की रमन सरकार की योजनाओं, तीन महीने में हमारी सरकार द्वारा किए गए जनहित के कार्यों का लाभ सबको मिला है।

साय ने कहा – कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है इसलिए जनता को अलग-अलग मुद्दों पर भरमा रही है, तरह-तरह के षड़यंत्र कर रही है। हताश और निराश कांग्रेस के इस बहकावे में बिल्कुल मत आइए। आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा, जब तक हम सरकार में हैं महतारी वंदन योजना भी बंद नहीं होगी। महिलाओं को निरंतर इसका लाभ मिलता रहेगा। हर महीने के पहले सप्ताह में आपके खाते में राशि आ जाएगी।

यह भी पढ़ें

गृह मंत्री विजय शर्मा बोले – अर्बन नक्सलियों को बढ़ावा दे रही कांग्रेस

Crowd in CM rally in Janjgir

साय ने कांग्रेस को जमकर कोसा और कहा कि कांग्रेसी जगह-जगह फार्म भरवा कर जनता को ठग रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने आठ हजार और साल में एक लाख देंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने वाला है। साय ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले ही छत्तीसगढ़ की सत्ता भाजपा को सौंप दी है और केंद्र में कांग्रेस के आने की कोई संभावना ही नहीं है। ये सब जानते हुए भी कांग्रेसी जनता को ठगने का नया पैंतरा लेकर आए हैं जिसका जनता करारा जवाब देगी।

सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन, डीएमएफ की राशि सब में घोटाला किया। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। इनको फिर से सबक सिखाना है, खाता खोलने भी नहीं देना है।

Home / Janjgir Champa / सीएम विष्णु बोले – जांजगीर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सबसे बड़े भ्रष्टाचारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो