script50 हजार का कुख्यात इनामी अपराधी गिरफ्तार, कई होंगे बेनकाब | 50 thousand awardee criminal arrested, many will exposed | Patrika News
जमुई

50 हजार का कुख्यात इनामी अपराधी गिरफ्तार, कई होंगे बेनकाब

(Bihar News ) बिहार और झारखंड में करीब दो दर्जन से अधिक संगीन (Notorious criminal arrested ) वारदातों में वांछित हजार के कुख्यात (50 thousand reward on his head ) इनामी अपराधी रमेश हेंब्रम को जमुई पुलिस ने (Hard core criminal wanted in 2 states ) गिरफ्तार कर लिया। उसे कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। रमेश हेंब्रम जेल से कई बार फरार हो चुका है। कुख्यात रमेश पहले नक्सली संगठनों के लिए काम करता था।

जमुईSep 19, 2020 / 10:55 pm

Yogendra Yogi

50 हजार का कुख्यात इनामी अपराधी गिरफ्तार, कई होंगे बेनकाब

50 हजार का कुख्यात इनामी अपराधी गिरफ्तार, कई होंगे बेनकाब

जमुई(बिहार): (Bihar News ) बिहार और झारखंड में करीब दो दर्जन से अधिक संगीन (Notorious criminal arrested ) वारदातों में वांछित हजार के कुख्यात (50 thousand reward on his head ) इनामी अपराधी रमेश हेंब्रम को जमुई पुलिस ने (Hard core criminal wanted in 2 states ) गिरफ्तार कर लिया। उसे कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। रमेश हेंब्रम जेल से कई बार फरार हो चुका है। कुख्यात रमेश पहले नक्सली संगठनों के लिए काम करता था। पुलिस ने खैरा से एक नक्सली समेत तीन अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से कई हथियार भी बरामद किया है।

पहले हो चुका फरार
इसके पहले रमेश हेंब्रम तीन जून 2015 को सेंध काटकर कोर्ट हाजत से फरार हो गया था। जेल प्रवास के दौरान जेल से भी फरार होने की कोशिश की थी। रमेश हेंब्रम की भूमिका मलयपुर में व्यवसायी के घर बड़ी लूट में भी सामने आई थी। हाल ही में चंद्रमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिमनी भ_ा पर हमला कर मजदूरों को अगवा करने तथा लेवी वसूलने के मामले में भी इसका नाम सुर्खियों में रहा। लोजपा जिलाध्यक्ष रूबेन कुमार के इस्तीफे से रिक्त बरहट प्रखंड प्रमुख पद पर पत्नी उर्मिला को विराजमान करने में भी रमेश को एक साल पूर्व ही कामयाबी मिली थी। प्रमुख पद का ताज मिलने से चंद दिनों पहले ही जेल से जमानत पर रमेश रिहा हुआ था।

बिहार-झारखंड में थी तलाश
पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि इसकी गिरफ्तारी से पुलिस का मनोबल बढ़ा है तथा आम लोगों का भी पुलिस के प्रति विश्वास जगा है। उन्होंने टीम में शामिल सभी अधिकारियों व जवानों को पुरस्कृत किए जाने की भी बात कही है। रमेश का नक्सली संगठन से जुड़े रहने का भी इतिहास रहा है। उसकी तलाश बिहार और झारखंड के दो दर्जन मामलों में पुलिस को थी।

राहत की सांस ली

इस गिरफ्तारी से जमुई, गिरीडीह और देवघर की पुलिस ने राहत की सांस ली है। उसकी गिरफ्तारी की खबर से जिले के कई नेताओं की नींद उड़ गई है। यह कामयाबी एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम को मिली है। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि रमेश जिले के वांछित टॉप टेन अपराधियों में शीर्ष पर था और इसकी गिरफ्तारी से अंतरराज्यीय लूट, डकैती, अपहरण, रंगदारी और हत्या जैसी वारदात पर लगाम कसने में सफलता मिलेगी।

Hindi News/ Jamui / 50 हजार का कुख्यात इनामी अपराधी गिरफ्तार, कई होंगे बेनकाब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो