scriptअर्जुन मुंडा को प.बंगाल में सभा करने से रोका गया,मुंडा बोले-हो रही है लोकतंत्र की हत्या | West Bengal government refused Arjun Munda to do meeting | Patrika News

अर्जुन मुंडा को प.बंगाल में सभा करने से रोका गया,मुंडा बोले-हो रही है लोकतंत्र की हत्या

locationजमशेदपुरPublished: Feb 06, 2019 07:09:08 pm

Submitted by:

Prateek

इससे पहले अमित शाह व योगी आदित्यनाथ को भी सभा करने से रोका गया है…

muda file photo

muda file photo

(रांची,जमशेदपुर): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को पश्चिम बंगाल में सभा करने से रोक दिया गया है।


अर्जुन मुंडा पश्चिम बंगाल सीमा से ही बुधवार को वापस जमशेदपुर लौट आए। जमशेदपुर लौटने पर पत्रकारों से बातचीत में अर्जुन मुंडा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खत्म हो चुका है, यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।


उन्होंने कहा कि जनता आने वाले समय में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को उन्हें पश्चिम बंगाल में संगठन के कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन यह दुःखद है कि लोकतंत्र में किसी राजनीतिक दल को जनता के सबसे बड़े प्लेटफार्म में अपनी बात रखने से रोका जाए, वहां लोकतंत्र की हत्या हो रही है, ताकत का उपयोग कर विरोधियों को दबाने की कोशिश की जा रही है। पश्चिम बंगाल में सरकार के नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। वे इन सारी बातों की जानकारी केंद्रीय नेतृत्व को भी देंगे, क्योंकि केंद्रीय नेतृत्व में ही देशभर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले उनके कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है, इसी क्रम में वे शुक्रवार को ओड़िशा भी जाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो