scriptVideo: झारखंड CM ने यूं किया कन्या पूजन, नारी शक्ति को लेकर कही यह बात | Watch: Video Jharkhand CM Worship Durga On Maha Navami In Jamshedpur | Patrika News

Video: झारखंड CM ने यूं किया कन्या पूजन, नारी शक्ति को लेकर कही यह बात

locationजमशेदपुरPublished: Oct 07, 2019 06:41:14 pm

Submitted by:

Prateek

(Durga Puja Video) इस मौके पर मुख्यमंत्री (Jharkhand CM Durga Puja Video) ने झारखण्ड वासियों को महानवमी (Maha Navami) की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से सभी संकल्प सिद्ध हों, सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों…

Video: झारखंड CM ने यूं किया कन्या पूजन, नारी शक्ति को लेकर कही यह बात

Video: झारखंड CM ने यूं किया कन्या पूजन, नारी शक्ति को लेकर कही यह बात

(जमशेदपुर): मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को अपने गृहनगर जमशेदपुर के भालूबाशा स्थित शीतला मंदिर में कन्या पूजन किया। शारदीय नवरात्र के नौवें दिन मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी रुक्मणी देवी और पुत्र ललित दास तथा पुत्रवधु के साथ शीतला मंदिर में कन्या पूजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 1008 कन्याओं का पूजन किया और अपने हाथों से भोजन परोसा तथा आशीर्वाद लिया।


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने झारखण्ड वासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से सभी संकल्प सिद्ध हों, सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों। उन्होंने कहा कि मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। माँ के आशीर्वाद से भक्त के लिए सृष्टि में कुछ भी अगम्य नहीं रह जाता है। अपने भक्तों को अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, आदि अनेक शक्ति मां सिद्धिदात्री जगत कल्याण के लिए प्रदान करती हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि नारी शक्ति के बिना हम अधूरे है, नारी शक्ति के बल पर ही राज्य और देश आगे बढ़ सकता है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज समाज में भ्रूण हत्या या समाज में जो विकृति आई है, निश्चित रूप से वह सभ्य समाज के लिए कलंक है। उन्होंने कहा कि माताओं, बहनों और बेटियों का यह सम्मान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां पढ़े और आगे बढ़े, बाल विवाह पर अंकुश लगे, इसके लिए सरकार ने सुकन्या योजना शुरू की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो