scriptमुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के घर झंडा व स्टिकर लगाया,आमजनों से की मुलाकात | jharkhand cm took part in mera parivar bhajpa parivar abhiyan | Patrika News

मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के घर झंडा व स्टिकर लगाया,आमजनों से की मुलाकात

locationजमशेदपुरPublished: Feb 13, 2019 08:30:14 pm

Submitted by:

Prateek

मुख्यमंत्री आमजनों से मुलाकात के साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी…
 

cm

cm

(जमशेदपुर): मेरा परिवार, भाजपा परिवार अभियान के तहत मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को जमशेदपुर स्थित अपनेविधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर झंडा और स्टिकर लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न गांवों-मुहल्लों का भ्रमण कर आमजनों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं भी सुनी।

 

मुख्यमंत्री आमजनों से मुलाकात के साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की ओर से भी अपनी बात रखी गई। शहर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने कई वृद्धजनों से भी बात की और बच्चों के साथ सेल्फी भी खिंचाई। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता भी मौजूद थे।


इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सवा सौ करोड़ भारतवासियों के आत्मसम्मान का नाम नरेंद्र मोदी है। उन्होंने अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं से भी अपने घरों में भाजपा का झंडा और स्टीकर लगाने की अपील की और मेरा परिवार, भाजपा परिवार हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करने की अपील की।


मेरा परिवार, भाजपा परिवार अभियान के तहत 12फरवरी से 2 मार्च तक पार्टी कार्यकर्त्ताओं की ओर से राज्यभर में पार्टी का ध्वज और स्टिकर लगाने के अभियान की शुरुआत की गई है। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में झंडा लगाकर इसकी शुरुआत की थी। यह अभियान 2 मार्च तक चलेगा। पार्टी की ओर से बताया गया है कि प्रदेश में पार्टी के 20 लाख से ज्यादा सदस्य अपने अपने घरों में पार्टी का ध्वज लगा रहे हैं,साथ ही मेरा परिवार भाजपा परिवार का स्टिकर भी लगाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन आज पूरे प्रदेश में हजारों कार्य कर्ताओं ने अपने अपने घरों पर ध्वज एवं स्टिकर लगाया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो