scriptगिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम के लिए थमा प्रचार का शोर, 65.90 लाख मतदाता करेंगे 69 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला | election promotion stopped in Giridih-Dhanbad-Jamshedpur-Singhbhum | Patrika News

गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम के लिए थमा प्रचार का शोर, 65.90 लाख मतदाता करेंगे 69 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

locationजमशेदपुरPublished: May 10, 2019 04:19:40 pm

Submitted by:

Prateek

चुनाव प्रचार के अंतिम क्षणों तक सभी प्रमुख राजनीतिक दल और प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटे रहे…

prachar

prachar

(रांची,जमशेदपुर): लोकसभा चुनाव के छठे चरण में झारखंड की चार सीटों गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम क्षेत्र में आज शाम चार बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। इस चरण में 65.90 लाख मतदाता 69 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।


गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी जगरनाथ महतो और भाजपा समर्थित आजसू पार्टी प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी समेत अन्य प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। धनबाद में भाजपा के निवर्त्तमान सांसद पीएन सिंह और कांग्रेस के कीर्ति झा आजाद के बीच सीधी टक्कर होने की संभावना है, वहीं जमशेदपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के चंपई सोरेन और भाजपा के विद्युत वरण महतो तथा सिंहभूम में कांग्रेस की गीता कोड़ा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। छठे चरण में झारखंड की चार सीटों के साथ सात राज्यों की 59 सीटों के लिए 12 मई को मतदान होगा।


इन चार लोकसभा सीटों के लिए कुल 8300 मतदान केंद्र बनाये गये है, जिसमें 2582 शहरी और 5718 ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थित है। गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए कुल 2161 मतदान केंद्र बनाये गये है, जिसमें 326 शहरी और 1835 ग्रामीण क्षेत्र में, धनबाद में कुल 2539 में से 1323 शहरी और 1216 ग्रामीण, जमशेदपुर में 1885 में से 683 शहरी और 1202 ग्रामीण और सिंहभूम में 1715 में से 250 शहरी और 1465 ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थित है। गिरिडीह लोकसभा सीट में 16,27,828, धनबाद लोकसभा सीट में 20,44,802, जमशेदपुर लोकसभा सीट में 16,70,371 और सिंहभूम लोकसभा सीट के लिए 12,47,639 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो