scriptडल झील के किनारे निकली विशाल ‘तिरंगा रैली’ , उपराज्यपाल ने कहा, तिरंगे से प्यार करता है जम्मू-कश्मीर का हर युवा | Patrika News
जम्मू

डल झील के किनारे निकली विशाल ‘तिरंगा रैली’ , उपराज्यपाल ने कहा, तिरंगे से प्यार करता है जम्मू-कश्मीर का हर युवा

4 Photos
9 months ago
1/4

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नेतृत्व में प्रसिद्ध डल झील में विशाल ‘तिरंगा रैली’ निकाली गई । ‘तिरंगा रैली’ को हरी झंडी दिखाने के बाद उपराज्यपाल ने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर में कोई भी राष्ट्रीय ध्वज नहीं उठाएगा, उन्हें एहसास हो गया होगा कि हर युवा तिरंगे से प्यार करता है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि हर व्यक्ति तिरंगे के गौरव की रक्षा करना चाहता है और जम्मू-कश्मीर और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहता है।

2/4

उपराज्यपाल ने एक ट्वीट में कहा, पूरे केंद्र शासित प्रदेश में पुरुषों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी देश के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि एक साथ, जम्मू-कश्मीर एक उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ रहा है। जीवन के सभी क्षेत्रों के लोग एक संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। सभी भावना से एकजुट हैं- हमारा प्रिय और विजयी तिरंगा दुनिया में ऊंचा लहराएं।

3/4

‘तिरंगा रैली’में बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के अलावा सुरक्षा तथा नागरिक प्रशासन के अधिकारियों ने भी डल झील के किनारे बुलेवार्ड रोड पर तिरंगे को लहराया।

4/4

उपराज्यपाल ने कहा, आओ साथ चलें, हमारे दिल एक साथ धड़कें, यही तो है तिरंगा यात्रा का संकल्प जो समाज के हर वर्ग को एक भाव में बांधता है। पुलवामा से पुंछ तक, कुलगाम से कठुआ तक, जम्मू से श्रीनगर तक, 20 जिलों में सभी घर जश्न मना रहे हैं और तिरंगे फहरा रहे हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.