scriptPHOTOS : जम्मू कश्मीर में ठण्ड का कहर जारी, श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज | Patrika News
जम्मू

PHOTOS : जम्मू कश्मीर में ठण्ड का कहर जारी, श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज

6 Photos
4 months ago
1/6

श्रीनगर का अधिकतम तापमान सामान्य 6.1 डिग्री सेल्सियस से 6.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा ,जबकि एक दिन पहले दिन में सूरज निकलने के बीच श्रीनगर में तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कश्मीर घाटी के अन्य स्टेशनों पर भी शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

2/6

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में तापमान पिछली रात के -4.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले -5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में एक दिन पहले के -2.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले -2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

3/6

पहलगाम में पारा शनिवार रात -6.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले -6.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। हालाँकि, दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल के लिए यह सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

4/6

कुपवाड़ा में तापमान में थोड़ा सुधार हुआ और एक दिन पहले दर्ज -5.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले तापमान -5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर जिले के लिए यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम था।

5/6

गुलमर्ग में रात के तापमान में भी एक डिग्री का सुधार हुआ, जो पिछली रात के -4.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले रविवार को -4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट के लिए तापमान अभी भी सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। कश्मीर मौसम के एक स्वतंत्र पर्यवेक्षक ने कहा कि रविवार को सुरम्य सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान -5.6 डिग्री सेल्सियस, अनंतनाग में -6.5 डिग्री सेल्सियस, पुलवामा में -6.7 डिग्री सेल्सियस और शोपियां में -6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

6/6

मौसम कार्यालय ने कहा कि आज मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने के आसार हैं और मैदानी इलाकों में आम तौर पर बादल छाए रहने के अनुमान हैं, साथ ही नौ जनवरी को जम्मू और कश्मीर के अलग-अलग, अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की बर्फबारी के आसार हैं, 10 से 14 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा। मौसम कार्यालय ने कहा, कुल मिलाकर 14 जनवरी तक कोई महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि नहीं रहेगी।

loksabha entry point
newsletter

Ram Naresh Gautam

हीरा नगरी पन्ना में पैदाइश, संगम नगरी प्रयागराज से पढ़ाई, बाबा नानक की कर्मनगरी सुल्तानपुर लोधी के जिला कपूरथला से मौजूदा कर्मक्षेत्र में कदम रखा जिसके कारण राम की वनवासकाल की प्रवासस्थली चित्रकूट के समीपी सतना सेे होते हुए हिमालय की गोद जम्मू के बाद आईटी सिटी बेंगलूरु में पड़ाव और वर्तमान में कुछ वर्षों से गुलाबी नगरी जयपुुर में ठहराव है...
अगली गैलरी
next
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.