scriptWatch Video: जिसने देखा वो कंफ्यूज है यार… आप देखो और बताओ किस पर होगी एफआइआर! | this funny video viral on social media | Patrika News

Watch Video: जिसने देखा वो कंफ्यूज है यार… आप देखो और बताओ किस पर होगी एफआइआर!

locationजम्मूPublished: Sep 21, 2019 05:16:06 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

Viral Video: अक्सर हमारे सामने ऐसे वाकये आ जाते हैं जो हमारे दिमाग को झकझोर देते हैं। इन वाकयों में हमारा दिमाग ही काम करना बंद कर देता है। कई बार बहुत सोचने के बाद भी कोई हल…

Watch Video: जिसने देखा वो कंफ्यूज है यार... आप देखो और बताओ किस पर होगी एफआइआर!

Watch Video: जिसने देखा वो कंफ्यूज है यार… आप देखो और बताओ किस पर होगी एफआइआर!

श्रीनगर. अक्सर हमारे सामने ऐसे वाकये आ जाते हैं जो हमारे दिमाग को झकझोर देते हैं। इन वाकयों में हमारा दिमाग ही काम करना बंद कर देता है। कई बार बहुत सोचने के बाद भी कोई हल निकल कर नहीं आता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद कानून के जानकारों को भी सिर खपाना पड़ रहा है। लोग सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर एक-दूसरे से इसके बारे में पूछ रहे हैं।

देखें क्या है वीडियो

इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक महिला बैग लेकर जा रही है। तभी उसके पीछे एक स्कूटी आकर रुकती है। स्कूटी से उतर कर एक व्यक्ति उस महिला का बैग छीनने का प्रयास करता है। महिला अपने बैग को उस व्यक्ति से छुड़ा कर दूर फेंक देती है। वह व्यक्ति उस बैग को लेने के लिए भागता है। इतने में महिला उस व्यक्ति की स्कूटी लेकर भाग जाती है। करीब १५ सैकंड का यह वीडियो लोगों को खासा गुदगुदा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर एक-दूसरे से पूछ रहे हैं कि इस वीडियो के मुताबिक एफआइआर किस पर दर्ज होगी। महिला का बैग छीनने वाले व्यक्ति पर या उसकी स्कूटी लेकर भागने वाली महिला पर। हालांकि मामला कहां का है वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है लेकिन फिर भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खासा गुदगुदा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो