इधर हुर्रियत कार्यकर्ता की हत्या
इससे पहले बारामुला जिले में सोपोर के बोमाई इलाके में आतंकियों ने हुर्रियत कार्यकर्ता हकीम उर रहमान सुल्तानी को गाेली मार दी। बताया जा रहा है कि वे हाल ही में जेल से रिहा हुए थे। सुल्तानी को सिर में गंभीर चोटें लगी जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस बनी पत्थरबाज,कर रही पत्थरबाजों की धरपकड़
जम्मू कश्मीर में आतंकी और पत्थरबाज लगातार कहर बरसा रहे है। राज्य के अलग अलग इलाकों से आए दिन गोलिबारी और पत्थरबाजी की खबरें आती रहती है। जम्मू कश्मीर डीजीपी दिलबाग सिंह की नियुक्ति के बाद पुलिस पत्थरबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नई युक्ति के सहारे काम कर रही है। पुलिस पत्थरबाजों की ट्रेकिंग की योजना अपना रही है। पुलिस के जवान पत्थरबाजों के गुटों में सादा वेश में उन्हीं की तरह पत्थर फेंकने का स्वांग रचकर उन्हें रंगेहाथों पकडने का काम कर रहे है। इस तरह पुलिस ने कई पत्थरबाजों को गिरफ्तार भी किया है। जम्मू कश्मीर पुलिस की इस योजना की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर बहस छीड गई है कई लोग पुलिस की इस युक्ति की बढाई कर रहे है तो कई इसके खिलाफ भी बयानबाजी कर रहे है।