सूत्रों के मुताबिक सिंह अमरनाथ यात्रा ( Amarnath Yatra ) के लिए सैनिकों की तैयारियों की समीक्षा के अलावा नियंत्रण रेखा ( LOC ) के साथ लगे क्षेत्रों की स्थिति का जायजा भी लेंगे। मोदी पार्ट-2 में रक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद यह सिंह की पहली जम्मू-कश्मीर यात्रा होगी। सूत्रों के मुताबिक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ( Defence Minister rajnath singh ) जम्मू में प्रमुख ढांचागत विकास परियोजनाओं पर काम की समीक्षा भी करेंगे। केंद्रीय मंत्री सांबा और अखनूर जाएंगे, जहां सेना ने प्रमुख ढांचागत विकास परियोजनाओं का निर्माण किया है। इससे पहले रक्षा मंत्री 3 जून को दो दिनों के कश्मीर और लद्दाख डिवीजन के दौरे पर थे। उन्होंने पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर का दौरा किया था।