scriptपाक ने राजौरी, जम्मू में किया संघर्षविराम का उल्लंघन | Pakistan violates ceasefire in Rajouri, Jammu | Patrika News

पाक ने राजौरी, जम्मू में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

locationजम्मूPublished: Jul 19, 2019 10:08:04 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

Ceasefire Violation: पाकिस्तान ( Pakistan ) की सेना ने शुक्रवार को जम्मू एंव कश्मीर ( Jammu Kashmir ) के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा ( LOC ) से सटी भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। रक्षा सूत्र (Indian Army ) ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने…

Ceasefire Violation

Ceasefire Violation

जम्मू (योगेश). पाकिस्तान ( Pakistan ) की सेना ने शुक्रवार को जम्मू एंव कश्मीर ( Jammu Kashmir ) के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा ( LOC ) से सटी भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। रक्षा सूत्र ( Indian army ) ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के कलाल में नियंत्रण रेखा और अन्य प्रमुख स्थानों पर भारी गोलाबारी शुरू कर दी और सेना की चौकियों को निशाना बनाकर युद्ध विराम का उल्लंघन किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कलाल, पोखरा और कलाल के अन्य क्षेत्रों में लगभग 7:30 बजे सीमा पार से गोलीबारी शुरू हुई। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से दागे गए मोर्टार के गोले कलाल में नियंत्रण रेखा के करीब के नागरिक इलाकों में जा गिरे।

जम्मू क्षेत्र में भी गोलीबारी

इसके साथ ही जम्मू जिले के अखनूर के पास केरी बटाल क्षेत्र में भी सीमा पार से गोलीबारी हो रही है। आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार समाचार लिखने तक गोलीबारी जारी है। पाकिस्तान सेना की ओर से हमारी चौकियों पर निशाना साधने के लिए छोटे एवं स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया गया। हमारे जवानों ने भी उसी क्षमता के हथियारों से जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से छोटे हथियारों के साथ-साथ भारी हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो