scriptपहले हफ्ते में अमरनाथ यात्रियों का आंकड़ा एक लाख के करीब | Amarnath Ji Yatra:Approx 1 Lakh Pilgrims Visited Holy Cave In 1st Week | Patrika News

पहले हफ्ते में अमरनाथ यात्रियों का आंकड़ा एक लाख के करीब

locationजम्मूPublished: Jul 07, 2019 11:25:11 pm

Submitted by:

Prateek

Amarnath Ji Yatra: इस साल जिस तरह से दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा बढ़ रहा है, उससे अब तक की रिकॉर्ड यात्रा ( Amarnath Yatra ) हो सकती है। दोनों रूटों पर यात्रियों के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। बम बम भोले के जयघोष के साथ श्रद्धालु आगे बढ़ रहे हैं।

Amarnath Ji Yatra

Amarnath Yatra

(जम्मू,योगेश): अमरनाथ की पवित्र गुफा में दर्शन करने वाले शिव भक्तों का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। अगले दो से तीन दिन में यह आंकड़ा एक लाख के पार होने की उम्मीद है। इस साल जिस तरह से दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा बढ़ रहा है, उससे अब तक की रिकॉर्ड यात्रा हो सकती है। इस बीच रविवार को 14,293 यात्रियों ने बाबा बर्फानी ( Amarnath Yatra 2019 ) के दर्शन किए। इसके साथ दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा 95,923 तक पहुंच गया है।


दोनों रूटों पर यात्रियों के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। बम बम भोले के जयघोष के साथ श्रद्धालु आगे बढ़ रहे हैं। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 4,773 यात्रियों का जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ। देशभर से अमरनाथ यात्रा के लिए आ रहे भक्तों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा है।


वहीं राज्यपाल सत्य पाल मलिक ( Governor Satya Pal Malik ) , जो श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ( Shree Amarnath Shrine Board ) के अध्यक्ष भी है ने रविवार को तीर्थयात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करने के लिए पंथा चौक में एक शिविर का दौरा किया। राज्यपाल , के साथ पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह, श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उमंग नरुला अवं अन्य अधिकारी भी मजोड़ थे।

 

 

अपनी यात्रा के दौरान, राज्यपाल ने ट्रांजिट कैंप में तीर्थयात्रियों के लिए उपलब्ध चिकित्सा व्यवस्था, आवास, लंगर, बिजली और पानी की आपूर्ति, स्वच्छता, परिवहन, 24 × 7 नियंत्रण कक्ष, यातायात योजना, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया।

 

 

राज्यपाल ( Jammu Kashmir Governor ) ने वार्षिक यात्रा के सुचारू संचालन के लिए सभी विभागों और एजेंसियों के बीच समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया और यह सुनिश्चित किया कि यत्रियों को सर्वोत्तम संभव सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया कि हर तीर्थयात्री को किसी भी असुविधा का सामना किए बिना अपनी यात्रा को पूरा करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की जाए। राज्यपाल ने तीर्थयात्रियों के साथ बातचीत की और प्रशासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो