scriptLok Sabha Elections 2014 : जालोर के भीनमाल में गरजीं प्रियंका गांधी, जानें भाषण की 11 बड़ी बातें | Lok Sabha Elections 2014 Priyanka Gandhi thundered in Jalore Bhinmal know 11 important things about speech | Patrika News
जालोर

Lok Sabha Elections 2014 : जालोर के भीनमाल में गरजीं प्रियंका गांधी, जानें भाषण की 11 बड़ी बातें

Priyanka Gandhi in Jalore Bhinmal : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को राजस्थान दौरे पर जालोर के भीनमाल में पहुंची। यहां उन्होंने वैभव गहलोत के समर्थन में जनसभा की। जालोर-सिरोही लोकसभा से वैभव गहलोत कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। जानिए प्रियंका गांधी के भाषण की 11 बड़ी बातें।

जालोरApr 14, 2024 / 02:55 pm

Sanjay Kumar Srivastava

priyanka_gandhi_1.jpg

Priyanka Gandhi in Jalore Bhinmal

Lok Sabha Elections 2014 : जालोर-सिरोही लोकसभा सीट के कांग्रेस उम्मीदवार वैभव गहलोत के समर्थन में प्रियंका गांधी ने भीनमाल में चुनावी सभा की। वैभव गहलोत कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत के बेटे हैं।भीनमाल में जनसभा में प्रियंका गांधी, पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर बरसीं। पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, देश में महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। चुनाव के वक्त में महंगाई घटाई जा रही है। आखिर जनता के साथ धोखा क्यों कर रहे हैं? प्रियंका गांधी के भाषण की 11 बड़ी बातें जानें।

1- आप अशोक गहलोत की सरकार से खुश भी थे और शिकवा गिला भी था इसलिए आपने सरकार बदली। लेकिन उन योजनाओं का क्या हुआ जो अशोक गहलोत ने आपके लिए शुरू की थीं? उन्हें रोक दिया गया, ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने जो सरकार चुनी है वह आपके हित में काम नहीं करती है।
2- आपने सुना होगा कि पीएम मोदी अपनी रैलियों में क्या-क्या कहते हैं, कभी वह अपनी झूठी वीरता दिखाते हैं, कभी मांस-मछली की बात करते हैं, कभी हवा में उड़ते हैं तो कभी गहरे समुद्र में चले जाते हैं… क्या आप लोगों का इन बातों से कोई लेना-देना है?
3- मुझे लगता है कि पीएम मोदी को कुछ हो गया है, वह यह समझने में सक्षम नहीं हैं और मुझे सचमुच लगता हूं कि पीएम मोदी लोगों से पूरी तरह से कटे हुए हैं।
4- पीएम मोदी जी रोजगार देने के बजाए अग्निवीर जैसे योजनाएं ला रहे हैं।
5- मोदी जी समझ ही नहीं पा रहे हैं कि सेना में भर्ती में होने का मतलब क्या है?
6- रोजगार बनाने के बजाए रोजगार घटा रही है भाजपा सरकार।
7- किसानों, बहनों, नवजवानों के संग इस 10 साल में अन्याय हुआ।
8- केंद्र में खाली 30 लाख रोजगार को भरने का किया प्रियंका ने किया वादा।
9- स्नातक पास युवाओं को अप्रेंटिसशिप के लिए मिलेंगे 1 लाख रुपए।
10- पेपर लीक बड़ी समस्या। इसे रोकने के लिए सख्त कानून लाने का कांग्रेस का वादा।
11- परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला को सालाना 1 लाख रुपए देने का कांग्रेस का वादा।

प्रियंका गांधी का 15 अप्रैल का कार्यक्रम

प्रियंका गांधी पहले दिन वे जालोर लोस सीट के भीनमाल में सभा करेंगी। अगले दिन सोमवार को दौसा के बांदीकुई व अलवर में रोड शो करेंगी। भीनमाल जनसभा में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा भी शामिल हुए। भीनमाल में सभा के बाद प्रियंका गांधी रात्रि विश्राम सवाई माधोपुर में करेंगी।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो