scriptशिकारियों ने पकड़ी चार गोह, ग्रामीणों ने छुड़वाई | Hunters caught monitor lizard, villagers released | Patrika News

शिकारियों ने पकड़ी चार गोह, ग्रामीणों ने छुड़वाई

locationजालोरPublished: Jul 21, 2019 02:38:42 pm

Submitted by:

Jitesh kumar Rawal

www.patrika.com/rajasthan.news

jalore-police-forest

शिकारियों ने पकड़ी चार गोह, ग्रामीणों ने छुड़वाई

जीप लेकर आए थे अवैध रूप से शिकार करने , वन विभाग नहीं कस पा रहा शिकारियों पर शिकंजा


आहोर. क्षेत्र में वन्य जीवों का अवैध रूप से शिकार किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार शिकारियों पर शिकंजा नहीं कस पा रहे। शनिवार को हरजी में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया। पहाड़ी स्थित वल्लिया महादेव मंदिर के सामने धोरों में कुछ लोग शिकार करने की फिराक में थे। वे लोग यहां से चार गोह को पकड़ भी लिया था, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से छुड़ा लिया गया। बाद में शिकारी चले गए।
जानकारी के अनुसार यहां एक जीप में आए पांच जने वन्य जीव गोह को पकडऩे लगे। उन्होंने चार गोह को भी पकड़ लिया तथा अपने साथ ले जाने लगे। एक ग्रामीण ने इन लोगों को गोह पकड़ते देख लिया तथा तुरंत गांव में सूचना दी। इस पर गांव के युवा मौके पर पहुंचे, लेकिन शिकारी जीप में बैठकर भागने लगे। युवाओं ने भी उनका पीछा किया तथा जीप को पकड़ लिया। ग्रामीणों को देखकर शिकारियों ने गोह को वापस छोड़ दिया। सूचना पर वन मित्र मंछाराम भी मौके पर पहुंचे। युवाओं ने दुबारा वन्य जीवों को नहीं पकडऩे के लिए उन लोगों को पाबंद किया तथा बाद में जाने दिया। इस मौके पर गांव के एडवोकेट जगदीश राजपुरोहित, चैनाराम चौधरी, निम्बाराम देवासी, खीमाराम देवासी समेत कई युवा मौजूद थे।

शिकारियों के हौसलें बुलंद
गांव के युवाओं ने बताया कि हरजी क्षेत्र में आए दिन अज्ञात लोग विभिन्न वन्य जीव जंतुओं का शिकार करते हैं। पूर्व में कई बार वन्य जीवों का शिकार किया जा चुका है, लेकिन वन विभाग एवं प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा। ऐसे में शिकारियों के हौसलें बुलंद हो रहे हैं।

टोह में घूमते हैं शिकारी
क्षेत्र में सेही, गोह, खरगोश, हरिण समेत विभिन्न वन्य जीव स्वच्छंद वितरण करते हैं। शिकारी इसका फायदा उठाते हैं तथा गाहे-बगाहे शिकार करते हैं। आसपास के क्षेत्र में पहाड़ी व मैदानी इलाकों में घूमते हुए शिकारियों के दल रात को भी शिकार पर निकल जाते हैं। इन पर लगाम कसने की जरूरत है, लेकिन महकमा ध्यान नहीं दे रहा।
कार्रवाई करेंगे …
इस मामले में जांच की जाएगी। हरजी क्षेत्र में वन्य जीवों का शिकार करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खुमानसिंह, उप वन संरक्षक, जालोर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो