scriptजालौन पहुंची अटल की अस्थि कलश यात्रा, ओरछा में उमा भारती और सतीश महाना करेंगे अस्थियां प्रवाहित | uma bharti and satish mahana atal bihari bajpai asthi visarjan | Patrika News

जालौन पहुंची अटल की अस्थि कलश यात्रा, ओरछा में उमा भारती और सतीश महाना करेंगे अस्थियां प्रवाहित

locationजालौनPublished: Aug 25, 2018 10:52:29 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

झांसी के ओरछा में 25 अगस्त को केंद्रीय मंत्री उमा भारती के साथ कैबिनेट मंत्री सतीश महाना अटल बिहारी बाजपेई जी का अस्थियां प्रवाहित करेंगे।

ataluma bharti and satish mahana atal bihari bajpai asthi visarjan

जालौन पहुंची अटल की अस्थि कलश यात्रा, ओरछा में उमा भारती और सतीश महाना करेंगे अस्थियां प्रवाहित

जालौन. शुक्रवार को देर शाम जालौन के उरई में पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी का अस्थि कलश पहुंचा। जिसे प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह लेकर पहुंचे। जालौन में अस्थि कलश पहुंचने पर उनकी अस्थियों को जालौन के तीनों विधायकों और भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने कलश की श्रद्धापूर्ण अगवानी की। तय कार्यक्रम के अनुसार पूर्व पीएम का अस्थि कलश 4 घंटे देरी से पहुंचा। फिर भी उनकी अस्थियों के दर्शन करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा रहा।

अटल जी अमर रहें के नारे लगाए गए

अटल जी का अस्थि कलश कानपुर देहात से शाम तकरीबन 6 बजे बुंदेलखंड के द्वारा कहे जाने वाले कालपी के यमुना पुल पर पहुंचा। जिसे लेकर लखनऊ से परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह पहुंचे थे। जैसे ही अटल जी का अस्थि कलश का रथ पहुंचा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी अमर रहें के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके साथ ही भाजपा के जालौन सांसद भानू वर्मा के साथ कालपी विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन, उरई विधायक गौरीशंकर वर्मा और माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन और जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने अस्थि कलश पर फूल चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद यमुना नदी से शुरू होकर कलश यात्रा कालपी से उसरगांव, आटा टोल होते हुए जिला मुख्यालय उरई पहुंची जहां जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और शहर वासियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

उमा भारती और सतीश महाना करेंगे प्रवाहित

अटल बिहारी बाजपेई की अस्थि कलश रथ यात्रा लेकर आए परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव ने बताया कि यह अस्थि कलश यात्रा लखनऊ से लेकर जालौन आए हैं और इसे इसलिए निकाला जा रहा है जो लोग दिल्ली नहीं पहुंच पाए थे और श्रद्धा सुमन अर्पित नहीं कर पाए थे वह कर सके। उन्होने बताया कि 25 अगस्त को झांसी से यह कलश यात्रा ओरछा पहुंचेगी जिसे केंद्रीय मंत्री उमा भारती के साथ कैबिनेट मंत्री सतीश महाना प्रवाहित करेंगे। उन्होने बताया कि समय से यह अस्थि यात्रा 4 घंटे देरी से पहुंची है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो