सुबह एतिहासिक ईदगाह के मैदान में लगभग 5 हजार से अधिक नमाजियों ने ईद की नमाज अता की। शहर इमाम ने ईद की नमाज अता करवाई। इस दौरान जालौन के डीएम डाक्टर मन्नान अख्तर ने भी नमाज अता की और उसके बाद सभी से गले मिल एक दूसरे को ईद की मुबारक बाद दी। वहीं नमाजियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा।
रामनगर स्थित ईदगाह पर जालौन के डीएम डाक्टर मन्नान अख्तर के साथ एसपी अमरेंद्र प्रसाद, एडीएम, एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसडीएम विकास कश्यप के अलावा पूर्व पालिकाध्यक विजय चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
शुक्रवार को अलविदा जुमा के बाद रात को जब चाँद देखा गया। चांद दिखने के बाद ऐलान हुआ कि शनिवार को ईद मनाई जाएगी। जिसके बाद रोजेदारों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। शहर इमाम ने ईदगाह में सुबह 9.15 बजे ईद की नमाज का ऐलान किया।
ईदगाह पर नमाज के लिए तड़के सुबह से ही नमाजी जुटने लगे थे और 9 बजे तक पूरा ईदगाह का मैदान भर गया था। इसके अलावा ईदगाह के बाहर नमाजियों की लाइन डबल फाटक पुल और एक तरफ से गल्शाहीद तक पहुंच गयी। जिधर देखो तो सिर्फ नमाजी ही नमाजी। एक साथ दुआ के लिए उठ रहे हाथों का अलग ही नजारा था।