scriptपति का वशीकरण कराने गई पत्नी, मौलाना पर लगाया रेप का आरोप | Maulana raped woman husband vashikaran | Patrika News
जालौन

पति का वशीकरण कराने गई पत्नी, मौलाना पर लगाया रेप का आरोप

पति का वशीकरण कराने पहुंची महिला से मौलाना ने किया रेप। आरोपी ने दुआ पढ़ने की बात मानी, दुष्कर्म के आरोप नकारे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच, आरोपी हिरासत में।

जालौनJan 16, 2024 / 07:13 am

Ramnaresh Yadav

Maulana raped a woman who had gone to get her husband vashikaran

पति का वशीकरण कराने गई महिला के साथ मौलाना ने किया रेप – फोटो : सोशल मीडिया

यूपी के जालौन जनपद से एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। पति का वशीकरण कराने के लिए महिला ने मौलाना की शरण ली। महिला ने मौलाना पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसने महिला द्वारा दुआ पढ़वाने की बात कबूल की है, लेकिन रेप के आरोप को गलत बताया है।

पति से महिला का चल रहा विवाद

पीड़ित महिला का कहना है कि पति के साथ उसका विवाद चल रहा है। उसे किसी ने बताया कि पति से विवाद खत्म करने के लिए मौलाना उसे वशीकरण की ताबीज बनाकर दे सकता है। रविवार दोपहर महिला मौलाना शफीक कादरी के पास पहुंची। महिला का आरोप है कि दुआ करने के झांसे में फंसाकर मौलाना शफीक कादरी ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद किसी को कुछ भी न बताने की धमकी दी।
महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी गिरजा शंकर त्रिपाठी का कहना है मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है। वहीं, आरोपी भी पुलिस हिरासत में है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो