scriptMakar Sankranti 2019 : मकर संक्रांति पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, होगी हर मनोकामना पूरी | Makar Sankranti 2019 Puja Mantra and Shubh Muhurat | Patrika News

Makar Sankranti 2019 : मकर संक्रांति पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, होगी हर मनोकामना पूरी

locationजालौनPublished: Jan 14, 2019 06:30:03 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

Makar Sankranti 2019 : साल 2019 में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) 15 जनवरी दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी।

Makar Sankranti 2019 Puja Mantra and Shubh Muhurat

Makar Sankranti 2019 : मकर संक्रांति पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, होगी हर मनोकामना पूरी

जालौन. साल 2019 में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) 15 जनवरी दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। मकर संक्रांति का त्यौहार हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है। ज्योतिष गणना के आधार पर माना जा रहा है कि साल 2019 में सूर्य के मकर राशि में 15 जनवरी को प्रवेश कर रहा है। इसलिए इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जा रही है।

जालौन निवासी ज्योतिष राजेन्द्र तिवारी ने बताया है कि मकर संक्रांति की पूजा शुभ मुहूर्त में करें। मकर संक्रांति की पूजा शुभ मुहूर्त में करने से पूजा-पाठ महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। इसलिए सभी लोग मकर संक्रांति की पूजा शुभ मुहूर्त में इस मंत्र के उच्चारण के साथ करें। मकर संक्रांति की पूजा शुभ मुहूर्त में करने से लोगों की हर मनोकामना पूजा होती है।

मकर संक्रांति पूजा मंत्र

ऊं सूर्याय नम: ऊं आदित्याय नम: ऊं सप्तार्चिषे नम:

मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त

संक्रांति शुभ मुहूर्त आरंभ- 14 जनवरी 2019 रात्रि 20:05 से
पुण्य काल मुहूर्त – 07:14 से 12:36 तक (15 जनवरी 2019)
महापुण्य काल मुहूर्त – 07:14 से 09:01 तक (15 जनवरी 2019 को)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो