scriptपांच फेरे के बाद दूल्हे ने रखी एक शर्त, मंडप छोड़ भागी दुल्हन.. | Groom demands dowry | Patrika News

पांच फेरे के बाद दूल्हे ने रखी एक शर्त, मंडप छोड़ भागी दुल्हन..

locationजालौनPublished: Mar 12, 2019 10:59:51 am

Submitted by:

Ruchi Sharma

पांच फेरे के बाद दूल्हे ने रखी एक शर्त, मंडप में ही लगा पीटने, भागी दुल्हन.. फिर लड़के ने पंडित के साथ ही…

bride

पांच फेरे के बाद दूल्हे ने रखी एक शर्त, मंडप छोड़ भागी दुल्हन.. फिर लड़के ने पंडित के साथ ही…

जालौन. शादी के रस्म चल रही थी। सात फेरे पूरे होने में दो फेरे बाकी थी। इसी बीच दूल्हे ने एेसी शर्त रख दी जिससे सुन लड़की वालों के होश उड़ गए। दूल्हे के पांच फेरे होने के बाद दहेज में कार की मांग कर दी। दुल्हन के परिजन का कहना है कि अचानक पांच फेरे होने के बाद दूल्हे ने दहेज में कार की मांग की हमने मना कर दिया। इस पर दुल्हन मंडप से जाने लगी तो दूल्हे ने दुल्हन को मारने की कोशिश की। इसमें बीच-बचाव करने गए पंडित के साथ दूल्हे ने मारपीट की। इसके बाद मौके से फरार हो गया। बाद में पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंपी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के सिटी सेंटर विवाह घर का है। जहां, बताया जा रहा है कि कानपुर के बर्रा के रहने वाले परिजन ने अपनी बेटी का विवाह उरई के रहने वाले विनोद पुरवार के बेटे शोभित पुरवार उर्फ आशीष से तय किया था। विवाह के लिए लड़की पक्ष उरई स्थित विवाह घर में आया था। लड़की वालों का कहना है कि इससे पहले उनलोगों ने 7 लाख रुपए दहेज के तौर पर लिया था।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अवधेश सिंह ने बताया कि 9 मार्च को दोनों का विवाह संपन्न कराया जा रहा था। जयमाल सम्पन्न होने के बाद जब लड़के और लड़की फेरे ले रहे थे, इसी दौरान पांच फेरे होने के बाद दूल्हे ने कार की डिमांड कर दी। इसको लेकर लड़की वालों ने मना कर दिया तो लड़के ने सेहरा फेंक दिया। साथ ही विवाह न करने की धमकी दी। इससे दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो