scriptजालौन में महिला सिपाही से दुष्कर्म, आरोपी जेल की सलाखों के पीछे | Female constable raped accused behind bars | Patrika News
जालौन

जालौन में महिला सिपाही से दुष्कर्म, आरोपी जेल की सलाखों के पीछे

उत्तर प्रदेश के जालौन में महिला आरक्षी से दुष्कर्म करने के आरोपी सिपाही को जेल भेज दिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी हुई है।

जालौनMar 17, 2024 / 11:30 am

Ramnaresh Yadav

Rape of a female constable posted in Jalaun district

जालौन जनपद में तैनात महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म – फोटो : सोशल मीडिया

आरोपी सिपाही, कर्मवीर सिंह, नदी गांव थाने में तैनात था। कोंच सर्कल के एक थाने में तैनात महिला आरक्षी ने अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया था। इसमें कहा गया था कि वर्ष 2022 के नवंबर माह में वह सिपाही कर्मवीर सिंह के संपर्क में आई थी। दोनों में बातचीत होने लगी और सिपाही ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

एक महीने पहले की थी शिकायत
जब महिला आरक्षी को पता चला कि सिपाही पहले से शादीशुदा है, तो उसने इसका विरोध किया। इस पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण वह कुछ समय तक खामोश रही, लेकिन एक माह पहले उसने अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया।

आरोपी सिपाही भेजा गया जेल
एसपी डॉ. ईरज राजा ने आरोपी सिपाही को एक माह पहले लाइन हाजिर करते हुए सात सदस्यीय टीम गठित की। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट मिलने पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को उसे सीजेएम न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं, एसपी ने कहा है कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो