scriptपूर्व नगर पालिकाध्यक्ष के मकान की छत पर चढ़ा सांड, मचा हड़कंप, देंखे वीडियो | bull climbed on roof of the former Municipal President house viral video | Patrika News
जालौन

पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष के मकान की छत पर चढ़ा सांड, मचा हड़कंप, देंखे वीडियो

जालौन में एक सांड कोंच के पूर्व नगरपालिका के छत पर चढ़ गया। इसके बाद सांड को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। वहीं, नगरपालिका की टीम को सांड पकड़ने में पसीने छूट गए। अब ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जालौनJan 10, 2024 / 04:37 pm

Anand Shukla

 bull climbed on roof of the former Municipal President house viral video

जालौन में पूर्व नगरपालिका के छत पर सांड चढ़ा हुआ।

उत्तर प्रदेश में आवारा पशु आम लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। मंगलवार देर रात जालौन जिले के कोंच के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष के घर पर एक सांड चढ़ गया। इसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घर में दरवाजे न होने के कारण सांड छत पर चढ़ा। वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर नगर पालिका की टीम ने सांड को बड़ी मशक्कत के बाद छत से नीचे उतारा।
मंगलवार की रात जालौन जिले के कोंच की पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सरिता आनंद अग्रवाल के घर की छत पर सांड चढ़ गया। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि कोंच केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा का गृह क्षेत्र भी है और वह जालौन से सांसद हैं।
सांड को पकड़ने में नगरपालिका टीम के छूटे पसीने
बताया जा रहा है कि कोंच कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर में स्थित अग्रवाल के घर में दरवाजा न होने के कारण सांड अंदर घुस गया था। ये घर काफी पुराना है। वहीं, जब सांड को पकड़ने के लिए नगरपालिका के कर्मचारियों को सूचना दी गई, तो काफी देर के बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद साड़ को नीचे उतारने का प्रयास करने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद सांड को नीचे उतारा और अपने साथ ले गए। सांड को पकड़ने में काफी समय लगा। इस दौरान देखने वालों की काफी संख्या में भीड़ जुट गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो