scriptटिकट न मिलने से नाखुश जालंधर के पूर्व कांग्रेस सांसद मोहिंदर केपी का टकसाली कांग्रेस फ्रंट बनाने का प्रस्ताव | Mohinder Kepi proposed to make 'Tuxali Congress Front' | Patrika News

टिकट न मिलने से नाखुश जालंधर के पूर्व कांग्रेस सांसद मोहिंदर केपी का टकसाली कांग्रेस फ्रंट बनाने का प्रस्ताव

locationजालंधरPublished: Apr 13, 2019 07:16:11 pm

Submitted by:

Prateek

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कुल 13 सीटों पर सभी को टिकट देना संभव नहीं…
 

maninder kp file photo

maninder kp file photo

(चंडीगढ,जालंधर): पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस नेता अपना असंतोष जता रहे हे। जालंधर लोकसभा सीट से पार्टी टिकट के दावेदार पूर्व सांसद मोहिंदर केपी ने नाराजगी जाहिर करते हुए टकसाली कांग्रेस फ्रंट के गठन का प्रस्ताव भी कर दिया है। इसके जवाब में मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में लोकसभा की मात्र 13 सीटें हैं और इन पर सभी 177 आशार्थियों को टिकट नहीं दिया जा सकता है।

अमरिंदर सिंह ने शनिवार को जालंधर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव के टिकट युवा और अनुभवी के बीच संतुलन बनाए रखते हुए दिए गए है। मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी छोडकर आए प्रमुख वाल्मीकि नेता चंदन ग्रेवाल को कांग्रेस में शामिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। चंदन ग्रेवाल ने वर्ष 2017 में करतारपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लडा था लेकिन हार हुई थी। ग्रेवाल ने अक्टूबर 2017 में आम आदमी पार्टी छोड दी थी।

अमरिंदर सिंह ने टकसाली कांग्रेस फ्रंट के गठन के असंतुष्ट नेताओं के प्रस्ताव पर कहा कि सभी को टिकट नहीं दिया जा सकता है। पूर्व सांसद मोहिन्दर केपी की नाराजगी पर अमरिंदर सिंह ने कहा कि वे पार्टी के टिकट पर तीन बार चुनाव हार चुके है। उनकी पत्नी को भी टिकट दिया गया था लेकिन वे भी हार गई थीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो