scriptबड़ाबाग के मतदाताओं ने किया बहिष्कार, समझाइश के बाद माने | Patrika News
जैसलमेर

बड़ाबाग के मतदाताओं ने किया बहिष्कार, समझाइश के बाद माने

जैसलमेर जिला मुख्यालय के समीपस्थ बड़ाबाग गांव के लोगों ने वहां स्थित डम्पिंग यार्ड की समस्या का समाधान नहीं किए जाने को लेकर शुक्रवार को लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार यहां मतदान केंद्र संख्या 142 पर सुबह 7 बजे शुरू की गई प्रक्रिया के बाद ग्रामीणों का बहिष्कार सामने आया।

जैसलमेरApr 26, 2024 / 08:47 pm

Deepak Vyas

badabag
जैसलमेर जिला मुख्यालय के समीपस्थ बड़ाबाग गांव के लोगों ने वहां स्थित डम्पिंग यार्ड की समस्या का समाधान नहीं किए जाने को लेकर शुक्रवार को लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार यहां मतदान केंद्र संख्या 142 पर सुबह 7 बजे शुरू की गई प्रक्रिया के बाद ग्रामीणों का बहिष्कार सामने आया। इसकी जानकारी मिलने के बाद जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनसे समझाइश की। विधायक ने डम्पिंग यार्ड की समस्या को स्वीकार करते हुए कहा कि इसका समाधान आने वाले समय में करवाया जाएगा। बाद में दोपहर करीब 2 बजे यहां मतदान प्रक्रिया शुरू हुई।

Home / Jaisalmer / बड़ाबाग के मतदाताओं ने किया बहिष्कार, समझाइश के बाद माने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो