scriptमकान में चोरी, हजारों के जेवरात उड़ा ले गए चोर | Patrika News
जैसलमेर

मकान में चोरी, हजारों के जेवरात उड़ा ले गए चोर

जैसलमेर शहर की गफूरभट्टा कच्ची बस्ती में चोरों ने एक रहवासी घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखे लोहे के संदूक को पार कर दिया।

जैसलमेरApr 30, 2024 / 08:36 pm

Deepak Vyas

sp jsm
जैसलमेर शहर की गफूरभट्टा कच्ची बस्ती में चोरों ने एक रहवासी घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखे लोहे के संदूक को पार कर दिया। उसमें सोने-चांदी के करीब 50 हजार रुपए की कीमत वाले गहने थे। जानकारी के अनुसार घर के मुखिया लीलाधर राठौड़ अपनी पत्नी व बेटे के साथ रात को खाना खाकर छत पर सोने चले गए। मंगलवार सुबह जब घर के सदस्य छत से नीचे उतरे तो उन्हें चोरी का पता चला। कमरे में सामान बिखरा था और लोहे का संदूक गायब था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में घर से थोड़ी दूरी पर एक मंदिर परिसर में टूटा हुआ संदूक व अन्य सामान बिखरा हुआ मिला। संदूक में रखे गहने चोर ले गए।

Home / Jaisalmer / मकान में चोरी, हजारों के जेवरात उड़ा ले गए चोर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो