scriptजैसलमेर में महेश नवमी पर निकली शोभायात्रा, आयोजित हुए ऐसे कार्यक्रम,जानिए पूरी खबर | Shobha Yatra on mahesh navami at jaisalmer | Patrika News

जैसलमेर में महेश नवमी पर निकली शोभायात्रा, आयोजित हुए ऐसे कार्यक्रम,जानिए पूरी खबर

locationजैसलमेरPublished: Jun 22, 2018 11:51:46 am

Submitted by:

Deepak Vyas

जैसलमेर जिले भर में गुरुवार को महेश नवमी उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया।

Shobha Yatra, mahesh navami jaisalmer

Shobha Yatra on mahesh navami at jaisalmer

जैसलमेर. जैसलमेर जिले भर में गुरुवार को महेश नवमी उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। जैसलमेर में माहेश्वरी समाज की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का आगाज गड़ीसर स्थित महादेव मंदिर से शोभायात्रा से हुआ। शोभायात्रा में पारम्परिक वेशभूषा में सभी माहेश्वरी पुरुषों व महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान समूचा माहौल जय महेश के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा गड़ीसर से होते हुए मुख्य बाजार, गोपा चौक, गांधी चौक, पुराना ग्रामीण बस स्टैण्ड से होते हुए कलाकार कॉॅलोनी स्थित सेवा सदन पहुंची। शोभायात्रा का पुष्करणा समाज, भाटिया समाज, हजूरी समाज सहित कई लोगो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शीतल पेय पिलाया। विभिन्न झांकियों सबका मन मोह लिया। शोभा यात्रा में शिव, अघोरी शिव, पार्वती, राम दरबार, राधा-कृष्ण, त्रिदेवी, सरस्वती की झांकियों के साथ ही विश्व योगा दिवस पर विशेष झांकी भी निकाली गई। शोभायात्रा के बाद सेवा सदन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न प्रतियोगीताओं के विजेताओं और शिक्षा में विशेष अंक लाने वालो को पुरस्कृत किया गया। शाम को रंगारंग प्रोग्राम लॉटरी ड्रा निकाला गया। कार्यक्रम में समाज अध्य्क्ष अमृतलाल डांगरा, मंत्री माणकलाल गोलकिया, सेवा सदन अध्य्क्ष रावतमल सांवल, मंत्री लक्ष्मीनारायण झंवर ने सभी का आभार प्रकट किया। नवयुवक मंडल के अध्य्क्ष जितेंद्र केला व मंत्री गौरव गोयदानी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में ग्वालदास सांवल, नन्दकिशोर डांगरा, मनोहर लाल केला, ओमप्रकाश शारदा, चंद्रप्रकाश शारदा, आनन्द बगड़ा, रमेश धीरन मनोज भूतड़ा, महेश मालपानी आदि शामिल हुए।
महेश नवमी पर प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
पोकरण. माहेश्वरी समाज की उत्पति का पर्व महेश नवमी गुरुवार को कस्बे में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्थानीय माहेश्वरी कटले से शिवबाग स्थित महादेव मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। यहां समाज के लोगों ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना व आरती की। महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। शोभा यात्रा में चार अलग-अलग वाहनों में भगवान शिव, पार्वती, गणेश, कृष्ण, राधा, राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान की झांकियां सजाई गई थी। इसके अलावा दो घोड़ों पर सजाई गई झांकियां भी आकर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा को क्षेत्रीय विधायक शैतानसिंह राठौड़ ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह शोभायात्रा माहेश्वरी न्याति नोहरे से गांधी चौक, फोर्ट रोड, सुभाष चौक, जयनारायण व्यास सर्किल, जोधपुर रोड, अस्पताल रोड, एको की प्रोल, गुराणियों की गली से पुन: गांधी चौक, सदर बाजार, गणेश मार्केट, चौधरियों की गली, भवानीप्रोल, जटावास, फलसूण्ड रोड, दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी होते हुए शिवबाग पहुंची। यहां पंडित हरिकिशन बिस्सा के सानिध्य में समाज के लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक किया। यहां आए श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर के दर्शन किए तथा विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की।
प्रतिभा सम्मान समारोह
माहेश्वरी समाज की ओर से माहेश्वरी कटले में गुरुवार की शाम छह बजे नगरपालिका अध्यक्ष आनंदीलाल गुचिया के मुख्य आतिथ्य, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष मांगीलाल चाण्डक की अध्यक्षता, भाजपा जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास, माहेश्वरी समाज के जिलाध्यक्ष जगदीश टावरी, पार्षद विजय व्यास, जीवणलाल राठी के विशिष्ट आतिथ्य में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां श्रेष्ठ अंक लाने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह
म्युजिकल चेयर में कशीश गांधी, मेहंदी प्रतियोगिता में मानसी टावरी व रस्सा कस्सी में सुभाष चाण्डक की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष गुचिया ने कहा कि माहेश्वरी समाज ने हमेशा समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास ने माहेश्वरी समाज की ओर से समाजसेवा के क्षेत्र में दी जाने वाली सेवाओं, व्यवसायिक क्षेत्र में पोकरण क्षेत्र का नाम अन्य प्रदेशों में भी रोशन करने पर उन्हें बधाई दी तथा महेश नवमी की शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष टावरी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर शर्मा ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो