scriptपर्यटन,यातायात और संस्कृति से जुड़ी संसदीय समिति जैसलमेर में,दर्शनीय स्थलों का किया दीदार | Parliamentary committee related tourism,traffic,culture in Jaisalmer | Patrika News

पर्यटन,यातायात और संस्कृति से जुड़ी संसदीय समिति जैसलमेर में,दर्शनीय स्थलों का किया दीदार

locationजैसलमेरPublished: Jan 16, 2019 09:29:00 am

Submitted by:

Deepak Vyas

-दर्शनीय स्थलों का दीदार किया, सम का भ्रमण

jaisalmer

पर्यटन,यातायात और संस्कृति से जुड़ी संसदीय समिति जैसलमेर में,दर्शनीय स्थलों का किया दीदार

जैसलमेर. पर्यटन, संस्कृति, नागरिक उड्डयन, सडक़ यातायात और राजमार्ग से संबद्धसंसदीय समिति जैसलमेर के भ्रमण पर है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद अर्पिता घोष की अध्यक्षता में आई समिति में लोकसभा और राज्यसभा के 6 सांसदों के साथ सरकारी अधिकारी और कार्मिक भी यहां आए हैं। समिति सदस्यों ने मंगलवार को जैसलमेर के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया तथा उनके संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। शाम को वे सम सेंडड्यून्स गए।इससे पहले नियमित विमान सेवा से जैसलमेर पहुंचने पर सिविल एयरपोर्टपर प्रभारी राजीव पुनेठा ने गुलदस्ता भेंट कर समिति सदस्यों का स्वागत किया। समिति में संसद सदस्य डॉ. एल हनुमंथ्या, रीता बनर्जी, राहुल कस्वां, क्रिसटप्पा निमाला भी शामिल हैं।
स्थापत्य कला की सराहना
जानकारी के अनुसार समिति सदस्य सैकड़ों साल प्राचीन गड़ीसर सरोवर देखने पहुंचे। यहां उन्होंने गड़ीसर के इतिहास, कला तथा संस्कृति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गड़ीसर के प्राचीनकाल में शहरी क्षेत्र के एकमात्र जलस्रोत होने के तथ्य की बारीकी से जानकारी ली तथा वर्तमान में यहां जल आवक के क्षेत्र तथा अन्य पहलुओं पर चर्चा की। सदस्यों ने ऐतिहासिक सोनार दुर्ग का भी अवलोकन किया। उन्होंने दुर्ग भ्रमण के दौरान प्राचीन राजमहलों व मंदिरों का अवलोकन किया।जैसलमेर की स्थापत्य कला की समिति सदस्यों ने सराहना की। सायंकाल वे सम पहुंचे। यहां उन्होंने धोरों की सैर की तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखी।
व्यवस्थाओं पर चर्चा
जानकारी के अनुसार समिति सदस्यों ने जैसलमेर में पर्यटन तथा पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और इन विभागों की ओर से जैसलमेर में संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। वे यहां नागरिक उड्डयन के अंतर्गत जैसलमेर के लिए संचालित विमान सेवाओं के संबंध में भी आवश्यक जानकारी लेंगे। जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की। संसदीय समिति के भ्रमण के समय एयरपोर्ट, पर्यटन, पुरातत्व संरक्षण आदि विभागों से संबंधित अधिकारी भी उनके साथ रहे। समिति सदस्य बुधवार को जैसलमेर से प्रस्थान करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो