scriptछप्पन भोग के दर्शन करने उमड़े भक्त | Organized Chappan Bhog and Mahaprasadi in jaisalmer | Patrika News

छप्पन भोग के दर्शन करने उमड़े भक्त

locationजैसलमेरPublished: Sep 22, 2018 01:24:28 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

स्वर्णनगरी में कल्लू की हट्ट परिसर में विगत गणेश चतुर्थी से चल रहे गणेश महोत्सव छप्पन भोग एवं महाप्रसादी के साथ परम्परागत ढंग से हर्षोल्लास मय वातावरण में मनाया गया।

jaisalmer

छप्पन भोग के दर्शन करने उमड़े भक्त

जैसलमेर. स्वर्णनगरी में कल्लू की हट्ट परिसर में विगत गणेश चतुर्थी से चल रहे गणेश महोत्सव छप्पन भोग एवं महाप्रसादी के साथ परम्परागत ढंग से हर्षोल्लास मय वातावरण में मनाया गया। शेष गु्रप कल्लू की हट्टा के रघुवीरसिंह ने बताया कि भगवान गणेश की आरती व पूजा-अर्चना कार्यक्रम में हट्टा व आस-पास के गली’ मोहल्लों के बहुत ही अच्छी संख्या में महिलाओं, बुजर्गों एवं बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
गणेश प्रतिमा का किया विसर्जन
फलसूण्ड. गांव की नई आबादी कॉलोनी में बालाजी मित्र मंडली व हनुमान चौक में नवयुवक मंडल की ओर से स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं का शुक्रवार को विसर्जन किया गया। पं. पारस शर्मा के सानिध्य में दोनों जगहों पर भगवान गणेश की विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद अलग-अलग शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें वाहनों में गणेश प्रतिमाओं को सजाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे तथा डीजे की धुन पर नाचते गाते युवा गोडागड़ा तालाब पहुंचे। यहां आरती के बाद गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भूरदान कजोई, भाजपा मंडल महामंत्री रतनसिंह जोधा, छत्रपाल चारण, हरिराम कजोई, पेहपसिंह कानासरिया, सवाईदान चारण सहित श्रद्धालु उपस्थित थे। गांव के हनुमान चौक में नवयुवक मंडल के तत्वावधान में आयोजित गणेश महोत्सव में गुरुवार की रात्रि में जागरण का आयोजन किया गया। गुरुवार की शाम छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। रात्रि में स्वरूप एण्ड पार्टी की ओर से भजन संध्या का आगाज किया गया। रातभर भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। जिस पर श्रोता भाव विभोर होकर झूमने लगे। शुक्रवार को सुबह आरती के साथ जागरण संपन्न हुआ।
राज्य स्तर पर चयन
जैसलमेर. मातेश्वरी देगराय माध्यमिक विद्यालय में 14 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता में से 2 छात्रों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चयन हुआ है। कक्षा नौंवी के छात्र रावलसिंह व सातवीं के छात्र बन्नाराम का चयन हुआ है। यह छात्र आगामी 22 से 29 सितम्बर को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं. 3 टोंक में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो