scriptकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर हुए कार्यक्रम,कृष्ण-राधा वेश प्रतियोगिता आयोजित | Krishna Janmashtami 2019: Krishna-Radha dress competition in pokhranKr | Patrika News

कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर हुए कार्यक्रम,कृष्ण-राधा वेश प्रतियोगिता आयोजित

locationजैसलमेरPublished: Aug 24, 2019 10:17:28 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

पोकरण. कस्बे में शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां दिन में जगह-जगह गली-मोहल्लों में कृष्ण-राधा की झांकियां सजाई गई। रात्रि के समय कस्बे के सभी कृष्ण मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Krishna Janmashtami 2019: Krishna-Radha dress competition in pokhran

कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर हुए कार्यक्रम,कृष्ण-राधा वेश प्रतियोगिता आयोजित

जैसलमेर/पोकरण. कस्बे में शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां दिन में जगह-जगह गली-मोहल्लों में कृष्ण-राधा की झांकियां सजाई गई। रात्रि के समय कस्बे के सभी कृष्ण मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हालांकि जन्माष्टमी के कारण दिनभर कृष्ण मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। जबकि रात्रि के समय कस्बे के चारभुजा मंदिर, गोवद्र्धननाथजी की हवेली, गांधी चौक में स्थित सत्यनारायण भगवान के मंदिर व स्थानीय गीता भवन में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मध्यरात्रि में यहां दर्शनार्थियों की भीड़ देखने को मिली। सभी मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण, राधा की झांकिया सजाई गई तथा विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों को आकर्षक रोशनी व फूल मालाओं से भी सजाया गया। कई मोहल्लों में छोटे बच्चों की ओर से कृष्ण राधा की झांकियां सजाकर व जगह जगह शामियाने लगाकर कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यरात्रि पश्चात् मंदिरों में कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी तथा नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के गगन भेदी जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिरों में उपस्थित महिला एवं पुरुष नाचने लगे। इस मौके पर विशेष रूप से प्रसाद के रूप में तैयार की गई पंजेरी व पंचामृत का वितरण किया गया। महिलाओं व पुरुषों ने दिनभर उपवास रखकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की।
यहां भी मनाया कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। प्रधानाचार्य कन्हैयालाल छंगाणी ने बताया कि विद्यालय के संचालक अजय केवलिया की देखरेख में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वेशभुषा प्रतियोगिता में रणवीरसिंह व पलक पुरोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षिका चंचल शर्मा, शोभा पुरोहित, वंदना शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन प्रभात शर्मा ने किया। व्यवस्थापक सुरेन्द्र केवलिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी प्रकार स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर में भी कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। राधा-कृष्ण वेशभुषा व मेहंदी प्रतियोगिता में 94 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रधानाध्यापक अरुण छंगाणी ने बताया कि कृष्ण प्रतियोगिता में वासूदेव पालीवाल ने प्रथम, नित्या गांधी ने द्वितीय व प्रद्युमन ने तृतीय, राधा वेश में निधि शर्मा ने प्रथम, मान्यता ने द्वितीय व आर्या ने तृतीय तथा मेहंदी प्रतियोगिता में तनीषा ने प्रथम, नीतू ने द्वितीय व तानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका विद्यालय स्थानीय समिति के शैक्षिक प्रकोष्ठ प्रभारी विजयसिंह, चंदनसिंह देवत, राहुल जोशी, अशोककुमार ओझा, रेखा शर्मा, मीरा शर्मा, बेबी, नविता बिस्सा, प्राथमिक प्रधानाध्यापक जेठूसिंह, निदेशक रामदयाल छंगाणी सहित अभिभावक उपस्थित थे। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अमृतलाल खत्री ने पुरस्कार वितरित किए। महेश रंगा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन भावना गांधी ने किया। स्थानीय भारतीय विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। प्रधानाध्यापक भवानीसिंह ने बताया कि कृष्ण वेश में भरत, भुनेश, लक्ष्य, धु्रव, जयेश, राधा वेश में लक्षिता, प्रियंका सोलंकी, प्रियंका रतनू, पलक, पूजा, डिम्पल, कविता, सानूकुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सांगीदास झंवर, कौशल्या सोलंकी, ललिता राठी के आतिथ्य में प्रतिभागियों केा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। व्यवस्थापक प्रकाश पंचारिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन मनीष परिहार ने किया। इसी प्रकार क्षेत्र के राजमथाई गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्रों ने दही हाण्डी कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने पिरामिड के सहारे ऊंचाई पर बंधी दही हांडी फोड़कर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई। सरपंच मदनसिंह राठौड़, प्रधानाचार्य खींवराज माली, व्याख्याता जालमसिंह, कालूखां ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
रामदेवरा. क्षेत्र के सत्याया गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को मनाया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ.वीरेन्द्रसिंह चंपावत ने बताया कि झांकी प्रतियोगिता में सुमन व माहिका ने प्रथम, नृत्य में विनोद व पूरण ने प्रथम, राधा-कृष्ण वेशभुषा में दीनू व पूनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विनोद भाटी ने कृष्ण भजनों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्रसिंह माकड़ ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो