scriptजयपुर सीट पर सियासी सुर बरकरार… नेताओं के दावे अपार, पत्रिका से बातचीत में क्या बोले भाजपा-कांग्रेस नेता | What did BJP-Congress leaders say while talking to the magazine? | Patrika News
जयपुर

जयपुर सीट पर सियासी सुर बरकरार… नेताओं के दावे अपार, पत्रिका से बातचीत में क्या बोले भाजपा-कांग्रेस नेता

राजस्थान में जयपुर लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस नेता मत प्रतिशत को लेकर अपने-अपने हिसाब से आंकलन कर रहे हैं। पत्रिका ने जयपुर शहर भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों से बात की।

जयपुरApr 28, 2024 / 02:05 pm

Lokendra Sainger

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। मतदान प्रतिशत का जयपुर के भाजपा और कांग्रेस नेता अपने-अपने हिसाब से आंकलन कर रहे हैं। पत्रिका ने जयपुर शहर भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों से बात की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं जाने के कारण कांग्रेस का कोर वोट बैंक भी उससे नाराज हो गया। यह वोट बैंक भाजपा को वोट नहीं दे सकता था तो उसने घर बैठना ही उचित समझा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ मोदी के नाम पर 400 पार का नारा दिया। ऐसे में उसके वोट बैंक के बड़े वर्ग ने इस बार मतदान से दूरी बना ली।
यह भी पढ़ें

राजस्थान के BJP विधायक को आया हार्ट अटैक, रातों रात एम्बुलेंस से किया गुजरात रेफर

प्रदेश में 15 से 16 सीटों पर कांग्रेस आगे रहेगी। विधानसभा चुनाव के मुकाबले भी मतदान प्रतिशत में गिरावट आई है।- रफीक खान, विधायक

कांग्रेस 12 से 15 सीटें जीतेगी। अंडर करंट भाजपा सरकार के खिलाफ है। बूथों पर उनके कार्यकर्ता भी नहीं दिखे।- अमीन कागजी, विधायक
चुनाव में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को कोसा। चुनाव हिन्दू-मुसलमान पर आ गए। सभी सीटों पर कांग्रेस आगे है।- प्रतापसिंह खाचरियावास, जयपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी

कांग्रेस का हिंदू वोट बैंक कांग्रेसी नेताओं के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं जाने से नाराज था। ये भाजपा को वोट नहीं दे सकते थे।- कालीचरण सराफ, विधायक
हिंदुओं ही नहीं, मुस्लिमों ने भी इस बार बड़ी संया में भाजपा को वोट दिए हैं। मतदान प्रतिशत गिरे या बढ़े, नतीजों पर इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला। -बालमुकुंदाचार्य, विधायक

दोनों चरण में मोदी लहर रही। लोकसभा चुनाव में इसी तरह का मतदान होता है, जब तक कि किसी सरकार को उखाड़ फेंकने की बात न हो। -गोपाल शर्मा, विधायक

Home / Jaipur / जयपुर सीट पर सियासी सुर बरकरार… नेताओं के दावे अपार, पत्रिका से बातचीत में क्या बोले भाजपा-कांग्रेस नेता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो