scriptराजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पहुंची प्रयागराज, किया कुंभ स्नान, श्रद्धालुओं को परोसी लंगर प्रसादी | Vasundhara Raje Take Holy Bath in Kumbh 2019 | Patrika News

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पहुंची प्रयागराज, किया कुंभ स्नान, श्रद्धालुओं को परोसी लंगर प्रसादी

locationजयपुरPublished: Feb 13, 2019 09:36:56 am

Submitted by:

dinesh

राजे ने यहां पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश के उत्तरोत्तर विकास और नागरिकों की खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना की…

Vasundhara Raje
जयपुर/प्रयागराज।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने मंगलवार को प्रयागराज कुंभ में स्नान किया। उन्हें प्रयागराज में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के सान्निध्य में संत-महात्माओं व श्रद्धालुओं को लंगर प्रसादी परोसने का सौभाग्य मिला। उन्होंने शिविर स्थित अस्पताल में भर्ती मरीजों से कुशलक्षेम जानी। राजे ने यहां पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश के उत्तरोत्तर विकास और नागरिकों की खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना की। राजे कुंभ में गंगा स्नान के बाद पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के शिविर में भी शामिल हुईं।

वहीं इधर… कार्यकर्ताओं ने घर—घर लगाया भाजपा का झंडा
लोकसभा चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडऩे के लिए भाजपा ने मंगलवार से ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ महाभियान का आगाज कर दिया। इसके तहत कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अपने-अपने आवास पर झण्डा एवं स्टीकर लगाया। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने जयपुर शहर अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता के शास्त्री नगर स्थित निवास पर झण्डा लगाकर अभियान की शुरुआत की।
इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, जयपुर शहर मंत्री लक्ष्मीकान्त पारीक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथ रहे। इसके बाद चन्द्रशेखर व मोहनलाल गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर झण्डा एवं स्टीकर लगाया। लोगों को मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उधर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के आवास पर अशोक लाहोटी व कार्यकर्ता पहुंचे।
राजनाथ 16 को आएंगे राजस्थान
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह 16 फरवरी को प्रदेश में एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे ब्यावर में अजमेर, नागौर एवं राजसमन्द लोकसभा क्षेत्र के शक्ति केन्द्र सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो