script

नौ तपा का दिखा असर, आसमान से बरसने लगे अंगारे, मौसम विभाग ने दी ऐसी चेतावनी

locationजयपुरPublished: May 27, 2019 09:06:58 am

Submitted by:

dinesh Dinesh Saini

Nautapa 2019 : मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय चक्रवाती तंत्र के साथ ही गुजरात व महाराष्ट्र की तरफ से आ रही गर्म सतही हवा के कारण झुलसाने वाली गर्मी का अहसास बढऩे लगा है…

Heat in Rajasthan
जयपुर।

नौ तपा ( Nautapa 2019 ) के दूसरे दिन से प्रदेशभर में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में पश्चिमी राजस्थान में लू चलने ( HeaT WAVE ) का अंदेशा जताया है। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय चक्रवाती तंत्र के साथ ही गुजरात व महाराष्ट्र की तरफ से आ रही गर्म सतही हवा के कारण झुलसाने वाली गर्मी का अहसास बढऩे लगा है और अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में पारा दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढऩे की संभावना है। ऐसे में इस सप्ताह प्रदेश के पूर्वी इलाकों के कुछ भागों को छोडकऱ शेष भागों में आसमान से अंगारे बरसने और जानलेवा गर्मी का असर रहने का अंदेशा है। बीते 24 घंटे में ज्यादातर जिलों में दिन में पारा 40 डिग्री के पार दर्ज हुआ। बाड़मेर, कोटा, चूरू और बीकानेर में पारा 43 डिग्री से ज्यादा रहा है।
राजधानी जयपुर में बीते दो दिन में अधिकतम तापमान में पारा करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ चुका है। आज सुबह शहर में छितराए बादल छाए रहे लेकिन फिर भी सुबह छह बजे पारा 32 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। दिन के अलावा अब रात के तापमान में हो रही बढ़ोतरी ने रात में भी गर्मी का अहसास करा दिया है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आस पास रहने की संभावना है। वहीं अजमेर में सोमवार सुबह मौसम सामान्य रहा। धूप निकलने के साथ गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है। अधिकतम तापमान इन दिनों 39 से 41 डिग्री के बीच कायम है।
मौसम में होता रहेगा बदलाव
मौसम विभाग और पर्यावरण विशेषज्ञों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव का दौर चलेगा। मानसून के केरल पहुंचने और आगे बढऩे तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि इस दौरान कभी तेज अंधड़ तो कभी बौछारें पड़ेंगी।

ट्रेंडिंग वीडियो