script

थानागाजी सामूहिक रेप कांड : भाजपा ने मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

locationजयपुरPublished: May 07, 2019 06:37:09 pm

Submitted by:

hanuman galwa

भाजपा की तीन सदस्य जांच समिति मामले की पड़ताल के रवाना
निर्भया कांड से तुलना, राजनीतिक साजिश का लगाया आरोप

bjp

bjp

भाजपा ने थानागाजी सामूहिक रेप कांड को लेकर लोकसभा चुनाव के दौरान नुकसान की आशंका के चलते प्रदेश की गहलोत सरकार पर मामले को दबाने के राजनीतिक षड्यंत्र का आरोप लगाया है। भाजपा ने गृह मंत्रालय संभाल रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा है।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि थानागाजी (अलवर) में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रदेश के माथे पर कलंक है। इस घटना को लेकर राज्य सरकार का जो रवैया रहा है, उसने राजस्थान को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस मामले में गृह मंत्रालय तथा सरकार का कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। यह वीभत्स घटना निंदनीय है। इस मामले में मुख्यमंत्री को कार्रवाई करनी चाहिए। इतने दिनों तक मामले को दबाये रखने के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार है। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।
एक दिन में मांगी रिपोर्ट
सैनी ने कहा कि राज्यसभा सदस्य रामकुमार वर्मा, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा तथा राज्य वित्त आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. ज्योति किरण के नेतृत्व में एक समिति गठित की है। यह समिति पीडि़ता तथा संबंधित अन्य लोगों से मिलकर बुधवार सुबह तक अपनी रिपोर्ट देगी। समिति मंगलवार शाम जयपुर से रवाना हो गई।
राहुल गांधी पर वार
सैनी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा कि प्रदेश में कई स्थानों पर राहुल गांधी के पोस्टर लगे हुए हैं- अब होगा न्याय। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं पूछना चाह रही है कि कांग्रेस के राज में उनके साथ इतना अन्याय क्यों हो रहा है। उदयपुरवाटी में 21 दिन में 9 दुष्कर्म की घटनाएं हो गई। सीकर में दुल्हन का अपहरण हो गया, प्रदेश में निरंतर ऐसी घटनाएं हो रही है। ऐसी घटनाओं पर सरकार का चुप रहना सवाल खड़े करता है।
कानून का राज खत्म
सैनी ने कहा कि प्रदेश में प्रशासन का भय तथा कानून का राज समाप्त हो चुका है। दिल्ली में जिस प्रकार से निर्भया कांड हुआ था, यह भी उसी प्रकार की वीभत्स घटना है। घटना के 11 दिन बाद तक सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई, यह दुर्भाग्यजनक है।

ट्रेंडिंग वीडियो