script‘क्या कांग्रेस की टिकट सूची पर राहू और केतू की छाया पड़ी हुई है’ | sudhanshu trivedi on rajasthan congress candidate list | Patrika News

‘क्या कांग्रेस की टिकट सूची पर राहू और केतू की छाया पड़ी हुई है’

locationजयपुरPublished: Nov 15, 2018 09:27:18 am

Submitted by:

santosh

www.patrika.com/rajasthan-news/

Congress ticket

Congress ticket

जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के चुनाव लडऩे के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस में असहज परिस्थितियां बन रही हैं। वहां टिकट वितरण से पहले ही गहलोत व सचिन ने संयुक्त दावेदारी कर दी।
पायलट के बयान ने तो गहलोत को निरीह निवेदन कर्ता बना दिया। कांग्रेस में टिकट का मामला दावेदार और दावेदारी की हिस्सेदारी में उलझा हुआ है, जबकि एआइसीसी सचिव व प्रदेश कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के प्रमुख हरीश चौधरी सहित कई नेताओं ने घोषणा हुए बिना ही नामांकन दाखिल करके राष्ट्रीय नेतृत्व को चुनौती दे दी है।
जबकि, इस मामले में गहलोत कह रहे हैं कि हरीश चौधरी ने मुहूर्त के कारण नामांकन पत्र दाखिल किया है। गहलोत को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी करने का मुहूर्त कब होगा। क्या कांग्रेस की टिकट सूची पर राहू और केतू की छाया पड़ी हुई है।
कांग्रेस बताए वो किसकी तरफ
उन्होंने मंदिर का मुद्दा भी उठाया। कहा कि कांग्रेस बताए कि वह राम मंदिर के साथ है या बाबरी कमेटी की तरफ। कांग्रेस भगवान राम को लेकर दिए गए गलत बयानों पर माफी मांगे। त्रिवेदी ने कहा कि संघ सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन है। जवाहर लाल नेहरू ने 26 जनवरी, 1963 को गणतन्त्र दिवस परेड में संघ को आमंत्रित किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो