scriptजयपुर के कब्रिस्तान से निकलने लगे कंकाल, मच गया हडकंप, कोई बोला दादा का कंकाल तो किसी ने बताया ताऊ का | Skeleton emerging from the cemetery in jaipur | Patrika News

जयपुर के कब्रिस्तान से निकलने लगे कंकाल, मच गया हडकंप, कोई बोला दादा का कंकाल तो किसी ने बताया ताऊ का

locationजयपुरPublished: Jul 22, 2019 10:51:58 pm

खो नागोरियान का मामला, मिट्टी के सौदागरों ने कब्रों को भी नहीं छोड़ा, एक बच्चे का शव मिट्टी सहित गायब

jaipur

जयपुर के कब्रिस्तान से निकले लगे कंकाल, मच गया हडकंप, कोई बोला दादा का कंकाल तो किसी ने बताया ताऊ का

मुकेश शर्मा / जयपुर. खोनागोरियान कब्रिस्तान में मिट्टी के सौदागरों ने इंसानियत को ही तार-तार कर दिया। मिट्टी की जरूरत पडऩे पर कब्रों को भी नहीं छोड़ा। खुदाई करने से कई कब्रो के कंकाल बाहर आ गए। लोगों को इसका पता चला और वहां पहुंचे तो कोई बोला यह तो मेरे दादा का कंकाल है तो यह ताऊ का। कब्रों से हड्डियां इधर-उधर फैली देख आक्रोशित हो गए। हालांकि मामला बढ़ते देख पुलिस ने मिट्टी डलवाकर कंकालों को फिर से दफनाया।
पहले भी जयपुर के आस-पास कुछ स्थानों पर कब्रों की मिट््टी खोद ले जाने का मामला सामने आ चुका है। इस बार कब्रों की मिट्टी नगर निगम की ओर से कब्रिस्तान में चबूतरा निर्माण में काम में ली गई है। लोगों का आरोप है कि बाहर से मिट्टी लाने की बजाय ठेकेदार ने स्थानीय कुछ लोगों की मिलीभगत से कब्रों की मिट्टी खोद कर चबूतरा भरने में काम में ले ली। लोगों का आरोप है कि दो माह पहले दफनाए गए एक बच्चे का शव तो कब्र की मिट्टी सहित निकालकर चबूतरे के नीचे दफना दिया गया। मामला बढ़ते देख खो नागोरियान थाना पुलिस ने मिट्टी खोदने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
15 वर्ष पहले दादा, 25 वर्ष पहले ताऊ को दफनाया

स्थानीय सलीम खान डूडी ने बताया कि 25 वर्ष पहले ताऊ अल्लानूर खान (55) को कब्रिस्तान में दफनाया था। पन्द्रह वर्ष पहले दादा अलादीन (90) को यहां दफनाया गया। ठेकेदार के लोग दोनों कब्रों की मिट्टी खोद ले गए। इससे इनके कंकाल बाहर निकल आए। कंकाल की हड्डियां इधर-उधर बिखरी पड़ी थीं। इससे उनकी बेकद्री हो रही थी। तीन अन्य कब्रों की भी मिट्टी खोदी गई। अन्य कब्र किसकी हैं, इसकी जानकारी नहीं चल सकी। दो माह पहले ही उनके कुटुम्ब के एक मासूम बच्चे को यहां दफनाया गया, वहां की मिट्टी शव सहित खोद ले गए। मिट्टी कब्रितान में नगर निगम की तरफ से बनाए गए चबूतरे के निर्माण में काम ले ली गई। चबूतरे पर पक्का फर्श भी कर दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो