script

गहलोत सरकार में मंत्री गौण, अफसर चलाने लगे राज : राजेंद्र राठौड़

locationजयपुरPublished: Jul 02, 2019 08:19:03 pm

Submitted by:

hanuman galwa

शास्त्रीनगर बलात्कार मामले में सरकार पर साधा निशानाकहा- कांग्रेस राज में कानून का कहीं कोई भय नहीं

rajasthan

rajasthan

राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने जयपुर के शास्त्रीनगर में सात साल की बच्ची से बलात्कार की घटना पर दुख जताते हुए राज्य की गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही प्रदेश में कानून का भय खत्म हो गया है। अब गहलोत सरकार में मंत्री गौण हैं और राज अफसर चला रहे हैं।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को मीडिया से बातचीत में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में आए दिन बलात्कार की घटना हो रही है। जयपुर के शास्त्री नगर में एक सात साल की मासूम से बलात्कार का मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। उन्होंने कहा की प्रदेश में पुलिस का इकबाल बचा ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जयपुर और उदयपुर के बड़े अस्पतालों में आग लगती है और जरूरी दस्तावेज जल जाते है। उन्होंने कहा की प्रदेश में अफसर राज चल रहा है और मंत्री गौण है। अफसर खुद मंत्रियों की नहीं सुनते है।
इस्तीफे की नौटंकी
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों की नौटंकी चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने पर अड़े हैं, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस्तीफे की नौटंकी कर रहे हैं।
बजरी माफिया
अवैध बजरी खनन को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए राठौड़ ने कहा की बजरी माफिया आतंक का पर्याय बन चुके हैं, लेकिन सरकार खुद नहीं चाहती है कि प्रदेश में वैध तरीके से बजरी खनन हो। उन्होंंने आरोप लगाया कि अवैध खनन के जरिए सरकार ने वसूली अभियान चला रखा है।
सरकार चुप क्यों : वसुंधरा राजे
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शास्त्रीनगर बलात्कार मामले में प्रदेश की गहलोत सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया है। राजे ने ट्वीट किया- ‘शास्त्री नगर में सात वर्षीय बच्ची से दरिंदगी का मामला मानवता को शर्मसार कर देने वाला है। घटना के करीब 24 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से जयपुर में हर तरफ आक्रोश व दहशत का माहौल है। बावजूद इसके राज्य सरकार की चुप्पी समझ से परे है।’ एक अन्य ट्वीट में राजे ने लिखा- ‘पिछले 6 माह में राजस्थान में महिला अत्याचार इस कदर बढ़ गया है कि प्रतिदिन करीब 12 बच्चियां दुष्कर्म की शिकार हो रही हैं। भाजपा सरकार ने दुष्कर्मियों को मृत्युदंड की सजा का प्रावधान किया था, लेकिन अफसोस कांग्रेस सरकार की नाकामी के चलते अब आरोपियों को पकडऩा तक दूभर हो गया है।’
दुष्कर्म पीडि़ता से मिली सुमन शर्मा
राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता सुमन शर्मा ने जेके लोन अस्पताल जाकर दुष्कर्म पीडि़त बच्ची से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राजधानी जयपुर में इस तरह के घिनौने अपराध को अंजाम देकर अपराधी भाग जाते है और पुलिस मुकदर्शक बनी रहती है। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोषी को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर सख्त सजा दिजवाने की मांग की। साथ ही उन्होंने बच्ची का उचित इलाज सरकारी खर्चे पर करवाने की मांग की।

ट्रेंडिंग वीडियो