scriptसचिन पायलट को टोंक में घेरेंगे : अविनाश राय खन्ना | Sachin Pilot to be in Tonk: Avinash Rai Khanna | Patrika News

सचिन पायलट को टोंक में घेरेंगे : अविनाश राय खन्ना

locationजयपुरPublished: Nov 16, 2018 09:15:22 pm

Submitted by:

hanuman galwa

राजस्थान में परिपाटी तोड़ सत्ता में वापसी का दावा

rajasthan congress

avinash roy khanna

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि हम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पालयट को टोंक विधानसभा क्षेत्र में ही घेरकर रखेंगे। वे प्रचार के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र से बाहर नहीं जा पाएंगे।
प्रदेश भाजपा मीडिया सेंटर में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में खन्ना ने कहा कि सचिन पायलट अपना कर्मक्षेत्र छोड़कर टोंक से चुनाव लड़कर प्रदेश की जनता को क्या संदेश देना चाहते हैं, यह जनता भलीभांति समझती है। कांग्रेस की सूची में नया कुछ भी नहीं है, जबकि भाजपा के प्रत्याशियों के नामांकन में बहुत ही अच्छा और उत्साहपूर्ण वातावरण है। हम राजस्थान में परिपाटी को तोड़ते हुए पुन: सत्ता में वापसी करेंगे। उन्होंने टोंक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को लेकर नाराजगी को स्वीकारते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में अब कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी टिकट के लिए लड़ रही है, वहीं भाजपा का कार्यकर्ता अपने बूथ पर पार्टी को मजबूत करने के लिए लगा हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो