scriptस्वामी बोले, विकास नहीं धर्म के मुद्दे पर लड़ा जाएगा 2019 का चुनाव | s. swami at ptrika key note program | Patrika News

स्वामी बोले, विकास नहीं धर्म के मुद्दे पर लड़ा जाएगा 2019 का चुनाव

locationजयपुरPublished: Nov 21, 2018 03:12:47 pm

Submitted by:

Mridula Sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

jaipur

स्वामी बोले, विकास नहीं धर्म के मुद्दे पर लड़ा जाएगा 2019 का चुनाव

जयपुर. वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव विकास के नहीं बल्कि धर्म के मुद्दे पर लड़े जाएंगे, यह कहना है पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सुब्रहृमण्यम स्वामी का। बुधवार को राजधानी में आयोजित वैचारिक मंथन राजस्थान पत्रिका की-नोट कार्यक्रम में स्वामी ने हिंदुत्व के मुद्दे पर जोर देते हुए कहा, अबकी बार लोकसभा चुनाव धर्म के मुद्दे पर होंगे। स्वामी ने कहा, विज्ञान के अनुसार हम सभी एक हैं, लेकिन विभाजन ने हमारे देश को कमजोर कर दिया है। अगले चुनाव पर हमें इस बात पर जोर देना चाहिए कि हम एक हैं। स्वामी ने कहा, जाति के नाम पर बंटे लोगों को एक करना ही सबसे बड़ी चुनौती होगी।
तीन साल बीते, कार्यकर्ता हैं नाराज
स्वामी ने कहा, प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेन्द्र मोदी सोचते थे कि विकास पर चुनाव लड़ेंगें लेकिन तीन साल इसी में बीत गए। अब हमारे कार्यकर्ता नाराज हैं। इसीलिए अब राम जन्मभूमि मंदिर का मुद्दा उठाया गया है।
देश की पहचान तभी बनेगी जब हमारी मंशा सही होगी
स्वामी ने जोर देते हुए कहा कि चाहे जितने भी एटम बम रखें और नए अविष्कार करें, लेकिन देश की पहचान तभी बनेगी जब हमारी मंशा सही होगी।
नरसिम्हाराव सरकार का कार्यकाल सबसे बेहतर
स्वामी ने कहा कि अब तक की सरकारों में नरस्म्हिाराव सरकार के पांच साल का कार्यकाल सबसे बेहतर रहा, हालांकि उस समय चुनाव में परिणाम अच्छे नहीं मिले, लेकिन उनका कार्यकाल सबसे अच्छा रहा था। राव के समय विकास दर 3.7 से 8 फीसदी पहुंची थी।

जेटली को अर्थशास्त्र का ज्ञान नहीं
स्वामी ने कहा, जेटली भ्रष्टाचार के मामले में नरम हैं। जेटली नहीं चाहते हैं कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदंबरम पर केस चलाया जाए।

बड़े पद पर रहते हुए भी डरते हैं नेता
स्वामी ने कहा, नेताओं में भी मैंने कई देखें हैं जो चाहे कितने भी बड़े पद पर बैठे हों, डरते हैं। मनमोहन सिंह को ही ले लीजिए, प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बावजूद भी वह सोनिया गांधी से डरते थे और आज भी डरते हैं। इसलिए यह मंशा बदलने की जरूरत है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो