scriptराजस्थान: हजारों बेरोजगार अभ्यर्थी को राहत, इन भर्तियों का परिणाम जारी | RSMSSB Four Recruitment Exam Results Declared | Patrika News

राजस्थान: हजारों बेरोजगार अभ्यर्थी को राहत, इन भर्तियों का परिणाम जारी

locationजयपुरPublished: Jul 22, 2019 09:35:01 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ( RSMSSB )ने सोमवार को चार भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी किए। हजारों बेरोजगार अभ्यर्थी लम्बे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे।

result
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ( RSMSSB ) ने सोमवार को चार भर्ती परीक्षाओं ( Recruitment Exam result ) के परिणाम जारी किए। हजारों बेरोजगार अभ्यर्थी लम्बे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे।
बोर्ड ने पर्यवेक्षक (महिला) (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोटा) सीधी भर्ती परीक्षा, कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा, प्रयोगशाला सहायक सीधी भती और सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) सीधी भर्ती के परिणाम जारी किए। बोर्ड अध्यक्ष बी.एल. जाटावत ने बताया कि संबंधित भर्ती में पदों की तुलना में डेढ गुणा अभ्यर्थियों की लिस्ट निकाली गई है। इनके दस्तावेज सत्यापन किए जाएंगे।
चार भर्तियों के परिणाम के साथ ही तीन भर्तियों के बचे हुए परिणाम भी जारी किए गए। 1302 पदों के लिए हुई सूचना सहायक भर्ती परीक्षा 2018 में एमबीसी आरक्षण के बाद बढ़े पदों पर रिजल्ट जारी किया गया। वहीं छात्रावास अधीक्षक ग्रेड द्वितीय व संगणक भर्ती परीक्षा में भी अनुपस्थित रहने से खाली रहे पदों पर चयनितों की सूची जारी की गई।
इन भर्तियों का परिणाम जारी
भर्ती ———————————————— पद
– पर्यवेक्षक (महिला) (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोटा) सीधी भर्ती परीक्षा 2018 – 320

– कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2018 – 1896
– प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती 2018 – 1231
– सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) सीधी भर्ती परीक्षा 2018 – 186

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो