scriptसमुद्र किनारे मिले शिलालेख को समझने वाले को फ्रांस देगा इनाम | reward to solve rock inscription | Patrika News

समुद्र किनारे मिले शिलालेख को समझने वाले को फ्रांस देगा इनाम

locationजयपुरPublished: Jul 16, 2019 08:32:05 pm

Submitted by:

pushpesh

-शिलालेख के अक्षर ऐसी ध्वनियों का चित्रण हो सकता है, जो लिखने वाले ने उस वक्त सुनी होगी

230 वर्ष पुराने हैं शिलालेख

समुद्र किनारे मिले शिलालेख को समझने वाले को फ्रांस देगा इनाम

फ्रांस में एक गांव ने समुद्र किनारे एक चट्टान पर मिले 230 वर्ष पुराने शिलालेखों की भाषा समझने वालों को 2000 यूरो (करीब डेढ़ लाख रुपए) का पुरस्कार देने की घोषणा की है। बताया गया है कि ब्रिटनी गांव के पास एक मीटर ऊंचे पत्थर पर लिखी इन 20 पंक्तियों का अभी कोई भी अर्थ नहीं ढूंढ पाया है। यहां कुछ स्कैंडिनेवियाई शैली के लेख भी हैं। ये फ्रांसीसी क्रांति (1786-87) से कुछ साल पहले के बताए जा रहे हैं। लेख के साथ पाल और पतवार के साथ एक जहाज का भी चित्र उकेरा हुआ है। कुछ का मानना है कि ये पुराने ब्रेटन या बास्क शैली के हो सकते हैं, लेकिन शिक्षाविदों ने इसे खारिज कर दिया।
लोगों का मानना है कि जिसने भी यह लिखा होगा, वह अद्र्ध साक्षर रहा होगा। ये अक्षर ऐसी ध्वनियों का चित्रण हो सकता है, जो लिखने वाले ने उस वक्त सुनी होगी। डोमॉइग कैप के मेयर डॉमिनिक कैप कहते हैं कि हमने कई पुरातत्वविद व इतिहासकारों से संपर्क किया, लेकिन कोई भी कामयाब नहीं हो सका। आखिर इस प्राचीन लेख को समझने के लिए प्रतियोगिता का विचार आया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो