script60 पार इन देशों में काट सकते हैं ‘समय की सरगम’ | retirement | Patrika News

60 पार इन देशों में काट सकते हैं ‘समय की सरगम’

locationजयपुरPublished: Jan 28, 2019 02:24:00 pm

Submitted by:

Kiran Kaur

इंटरनेशनल लिविंग डॉट कॉम की ओर से दुनिया के ऐसे दस देशों की सूची जारी की गई है, जो कि रिटायरमेंट के बाद जीवन जीने के लिए सबसे बेहतरीन हैं।

world

60 पार इन देशों में काट सकते हैं ‘समय की सरगम’

रिटायरमेंट यानी 60 वर्ष की उम्र बीतने के बाद की दुनिया। जब आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं होता। पति-पत्नी एक-दूसरे का सहारा होते हैं। ज्यादातर लोगों को इस उम्र तक कोई न कोई रोग सताने लगता है, ऐेसे में हर कोई चाहता है कि उनके जीवन का यह दौर आराम से बीते। ऐसे ही कई तथ्यों के आधार पर इंटरनेशनल लिविंग डॉट कॉम की ओर से दुनिया के ऐसे दस देशों की सूची जारी की गई है, जो कि रिटायरमेंट के बाद जीवन जीने के लिए सबसे बेहतरीन हैं। कॉस्ट ऑफ लिविंग, स्वास्थ्य सुविधाएं, मौसम और वीजा जैसी कई सुविधाओं को ध्यान में रखकर यह सूची तैयार की गई है। इस लिस्ट के अनुसार रिटायरमेंट के बाद रहने के लिए सबसे अच्छा देश पनामा है। खास बात यह है कि पनामा, अमरीका के नजदीक है। यहां का गर्म मौसम, चमकता हुआ सूरज आपका तहे दिल से स्वागत करता है। हालांकि नंबर वन की पोजिशन पर पनामा को देखकर कई लोगों को काफी हैरानी भी हुई। यहां की मुद्रा डॉलर है और टैक्स का ज्यादा बोझ नहीं है। बेहतरीन मेडिकल सुविधाओं के साथ-साथ यहां की अधिकांश जनसंख्या अंग्रेजी बोलती है। खानपान, फिल्म, टेनिस, गोल्फ जैसी बढिय़ा चीजों के लिए इस देश को जाना जाता है। यहां के हरे-भरे पहाड़ों की खूबसूरती इसे रिटायरमेंट के लिए बढिय़ा डेस्टिनेशन बना देती है। साफ-सुथरे और शांत समुद्र के किनारे रिटायरमेंट के बाद सुकून देने के लिए पर्याप्त हैं।
हरे-भरे पहाड़ों से सजा कोस्टा रिका : सेवानिवृत्त होने के बाद जो दूसरा देश रहने के लिए सबसे मुफीद माना गया वह है कोस्टा रिका। ट्रॉपिकल क्लाइमेट, रहन-सहन का खर्च काफी कम होने, सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं, रियल स्टेट में मोल-भाव करने की गुंजाइश और नेचुरल ब्यूटी इस स्थान को एक बढिय़ा रिहायश बनाने का काम करती है। कोस्टा रिका में स्थायी लोकतंत्र है और यहां के लोग काफी शांति प्रिय हैं। इस देश में आकर लोग इसलिए भी बसना चाहते हैं क्योंकि यहां के मूल निवासी एक्सपेट्स का दिल खोलकर स्वागत करते हैं। स्थानीय लोग अद्भुत हैं और उनके दिलों में प्रेम का भाव दूसरों के लिए बना रहता है। यह देश अपनी आउटडोर एक्टिविटीज के लिए भी जाना जाता है जैसे फिशिंग, घुड़सवारी, योग और गोल्फ आदि। प्रोसेस्ड फूड के अलावा कोस्टा रिका में खानपान के कई बेहतर विकल्प मौजूद हैं। यहां उगने वाली सब्जियों से लेकर फलों का स्वाद आपको हेल्दी बनाए रखता है। कई लोग जो कोस्टा रिका में आकर रहने लगते हैं, अक्सर अपना वजन कम करने में कामयाब होते हैं क्योंकि वे यहां पर ताजे, घर पर उगाए गए फल और सब्जियों को ज्यादा खाते हैं। साफ-सुथरा वातावरण उन्हें बीमार नहीं होने देता। इस तरह इलाज के लिए दवाइयों पर उन्हें ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ते। भारत की तरह ही यहां के कई स्थानों पर मौसमीय विविधता विद्यमान है। सेन जोस में लोग वसंत का आनंद लेने के लिए जाते हैं जबकि हरे-भरे जंगलों के लिए वे कोस्टा रिका के दक्षिणी हिस्सों की ओर रुख करते हैं। रिटायरमेंट के बाद रहने के लिहाज से इस देश को 100 में से 87.8 अंक मिले हैं। जबकि नंबर वन की पोजिशन पर रहे पनामा को 88.9 अंकों का ताज हासिल हो पाया है।
मेक्सिको में सुविधाओं पर मिलती है छूट : तीसरे बेहतरीन शहर के रूप में मेक्सिको को स्थान मिला है। बुजुर्गों को रहने के लिए ऐसे स्थान की जरूरत होती है, जो कि शांत हो। जहां आप प्रकृति के नजारोंं को करीब से देख पाएं और अत्यधिक भीड़ यहां आपको परेशान न करे। इन सारे एंगल से देखने पर मेक्सिको में कई सारी खूबियां हैं। यहां खूबसूरत समुद्र के किनारे हैं, जहां पर आप सुबह-शाम मॉर्निंग वॉक के लिए जा सकते हैं। उपजाऊ खेती के मैदान, विशाल पर्वत, चमकदार रेगिस्तान और छोटे-छोटे शहर इसे और भी खास बना देते हैं। यहां रहने का खर्च काफी कम है। इस देश में ऐसे कई शहर हैं, जहां पर रहना जरूरत से ज्यादा सस्ता है। समुद्र किनारे खड़े होकर ठंडी हवाओं के बीच आप ढलते सूरज को करीब से देख सकते हैं। यहां पर विदेशों से आकर बसने वाले लोगों के लिए भी हेल्थ प्लान बनाया गया है। साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु के होने पर यहां की स्वास्थ्य सुविधाओं में विशेष छूट भी मिलती है। इसके अलावा रिटायर हो चुके व्यक्ति को वस्तुओं और सेवाओं के लिए भी 10 से 20 फीसदी की रियायत मिलती है। दूस
इक्वाडोर: अगर रिटायर होकर किसी बढिय़ा मौसम वाले स्थान की तलाश में हैं तो आपकी यह खोज इक्वाडोर में आकर पूरी होगी। इसे रिटायरमेंट के बाद रहने के हिसाब से 100 में से 87 अंक मिले हैं। यहां रहना लोगों को इसलिए भी पसंद आता है क्योंकि इस देश के नागरिक दूसरों से मिलने और उनका स्वागत करने के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। ऐसे में बुजुर्गों को अकेलापन भी नहीं सताता। यहां के लोग इतने मिलनसार हैं कि नाश्ते, लंच या डिनर पर घर आने वाले मेहमान से दो से तीन घंटे बातों में ही गुजार देते हैं, जबकि हमारे देश में कुछ मिनटों में ही लोग अपने मोबाइल फोन में व्यस्त हो जाते हैं। इक्वाडोर में आज भी लोग आपको सड़कों पर बाते करते हुए मिल जाएंगे।
मलेशिया: मलेशिया न केवल छुट्टियां मनाने के लिहाज से बढिय़ा है, बल्कि रिटायर होकर यहां हमेशा-हमेशा के लिए बस जाना भी अच्छा विकल्प हो सकता है। मलेशिया के खूबसूरत बीच, द्वीप और वर्षावन यहां आने वाले हर व्यक्ति का मन मोह लेते हैं। रिटायरमेंट के बाद रहने के हिसाब से मलेशिया को 100 में से 86 अंक मिले हैं। किराए पर मकान यहां पर सस्ता है। पहाड़ों और समुद्र का व्यू दिखाने वाले मनपसंद घर को आप किराए पर आसानी से ले सकते हैं। यहां के घर आपको केवल रहने के हिसाब से ही नहीं बल्कि जिम, टेनिस कोर्ट, पार्किंग, बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था के साथ मिलेंगे। मलेशिया से आपको एशिया के अन्य किसी भी देश के लिए आसानी से फ्लाइट भी मिल जाती है। रा अच्छा
कोलम्बिया : साल के 12 महीने वसंत देखना चाहते हैं तो कोलम्बिया आकर रहना आपके लिए बढिय़ा विकल्प होगा। जैव विविधता के हिसाब से भी कोलम्बिया दुनिया का दूसरा सबसे श्रेष्ठ देश है। रिटायरमेंट के बाद रहने के हिसाब से 100 में से 85.4 अंक मिले हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में कोलम्बिया एक बेहतर जगह है। यहां के लोग बड़ी आत्मीयता से मिलते हैं। जब आप किसी के घर में जाते हैं तो कोई एक शख्स नहीं बल्कि पूरा परिवार आपका स्वागत करता है और हर शख्स आपकी बातों को तवज्जो देता है
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो