scriptRajasthan Samachar : पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर लगा ग्रहण, 87 करोड़ हुए थे खर्च, शुरू होने का इंतजार | Rajasthan: This dream project of the previous Ashok Gehlot government is eclipsed, 87 crores were spent, waiting to start | Patrika News
जयपुर

Rajasthan Samachar : पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर लगा ग्रहण, 87 करोड़ हुए थे खर्च, शुरू होने का इंतजार

मुख्यमंत्री रहते हुए अशोक गहलोत ने निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का कई बार दौरा किया था। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले इसका उद्घाटन भी हो गया। चुनाव के बाद नई सरकार बनी तो अधिकारियों ने इस पर ध्यान देना बंद कर दिया। पत्राचार और बैठकें तो हो रही हैं, लेकिन संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है।

जयपुरMay 06, 2024 / 12:26 pm

जमील खान

Rajasthan News : जयपुर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संदेशों को युवा पीढ़ी और सैलानियों को रूबरू कराने के लिए 87 करोड़ रुपए खर्च कर सेंट्रल पार्क परिसर में गांधी वाटिका विकसित की गई। उद्घाटन के पांच माह बीत जाने के बाद भी गांधी वाटिका पर ताला लटका है। गांधी जी के संदेशों से युवा पीढ़ी दूर है। यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि अब तक यह तय नहीं हो पाया है कि गांधी वाटिका का रख रखाव और संचालन कौन करेगा?
दरअसल, पूर्ववर्ती सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक गांधी वाटिका भी थी। मुख्यमंत्री रहते हुए अशोक गहलोत ने निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का कई बार दौरा किया था। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले इसका उद्घाटन भी हो गया। चुनाव के बाद नई सरकार बनी तो अधिकारियों ने इस पर ध्यान देना बंद कर दिया। पत्राचार और बैठकें तो हो रही हैं, लेकिन संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है।
-गांधी वाटिका के भूतल पर अंग्रेजों के भारत आगमन से लेकर महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका प्रवास तक के कालखंड को 5 हिस्सों में दर्शाया गया है।

-प्रथम तल पर गांधीजी के अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलनों एवं उनके दर्शन को प्रदर्शित किया गया है।
-दूसरे तल पर विशेष पुस्तकालय, सेमिनार हॉल एवं कॉन्फ्रेंस कक्ष निर्मित किए गए हैं।

-विशेष रूप से मिट्टी की दीवारें तैयार की गई हैं। वाटिका में केलू की छत लगाई गई है।
-कैफेटेरिया, खुला नाट्य मंच, विमर्श कक्ष जैसी सुविधाएं भी होंगी।

Hindi News/ Jaipur / Rajasthan Samachar : पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर लगा ग्रहण, 87 करोड़ हुए थे खर्च, शुरू होने का इंतजार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो