script

अब तक का रिकॉर्ड, एनएसयूआइ-एबीवीपी को मिले 14-14 अध्यक्ष

locationजयपुरPublished: Sep 11, 2018 02:05:04 pm

https://www.patrika.com/jaipur-news/

rajasthan student election result

अब तक का रिकॉर्ड, एनएसयूआइ-एबीवीपी को मिले 14-14 अध्यक्ष

जयपुर। प्रदेश के प्रमुख 8 विश्वविद्यालयों के 5 साल के चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो अब तक 14 अध्यक्ष एबीवीपी के बने तो, इतनी ही बार एनएसयूआइ ने कब्जा जमाया। इसके अलावा कई मौकों पर एसएफआइ, निर्दलीय व अन्य संगठन ने बाजी मारी। लेकिन इस साल होने वाले विस चुनावों को देखते हुए यह चुनाव परिणाम ज्यादा महत्व रखते हैं।
विश्वविद्यालयों में अब तक मुख्य रूप से एबीवीपी व एनएसयूआइ के प्रत्याशियों में ही मुकाबला रहा है। जहां भी निर्दलीय चुनाव जीते हैं। वे मुख्य रूप से इन्हीं दोनों दलों के बागी रहे हैं। टिकट नहीं मिलने पर कई मौकों पर निर्दलीय चुनाव लड़कर उम्मीदवार जीते हैं। ऐसा राजस्थान विवि में कई बार हो चुका है।
पिछले पांच वर्ष में आठ विश्वविद्यालयों में 40 अध्यक्ष चुने गए हैं। इनमें से 14 एबीवीपी, 14 ए नएसयूआइ और 12 अध्यक्ष तीसरे मोर्चे या फिर निर्दलीय रहे हैं। इस साल विस चुनाव होने के कारण भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों की नजर विशेष रूप से विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनावों पर रही। दोनों ही दलों के बड़े नेताओं ने अपने संगठन के प्रत्याशियों को जिताने के लिए बाहरी रूप से भी अंदरखाने मदद की।
यहां एनएसयूआइ हावी
राज्य के आठ विश्वविद्यालयों के चुनावी गणित को देखें तो तीन में एबीवीपी का दबदबा रहा। इनमें कोटा विवि में पांच साल में चार साल एबीवीपी के अध्यक्ष चुनाव जीते। इसी प्रकार बीकानेर के महाराजा गंगासिंह विवि व जोधपुर के जयनारायण व्यास विवि में पांच में तीन-तीन अध्यक्ष एबीवीपी के रहे हैं। उदयपुर संभाग में एनएसयूआइ को बढ़त मिली है। महाराणा प्रताप कृषि प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी विवि में पांच साल में चार बार अध्यक्ष एनएसयूआइ के बने हैं।
राजस्थान विवि, जयपुर
2013 एबीवीपी
2014 एनएसयूआइ
2015 एनएसयूआइ
2016 निर्दलीय
2017 निर्दलीय

मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय उदयपुर
2013 छात्र संघर्ष समिति
2014 एनएसयूआइ
2015 एबीवीपी
2016 निर्दलीय
2017 एबीवीपी

महाराणा प्रताप कृषि प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी विवि, उदयपुर
2013 एनएसयूआइ
2014 एबीवीपी
2015 एनएसयूआइ
2016 एनएसयूआइ
2017 एनएसयूआइ
एमडीएस अजमेर
2013 निर्दलीय
2014 एनएसयूआइ
2015 एनएसयूआइ
2016 एनएसयूआइ
2017 निर्दलीय, बाद में एनएसयूआइ


जयनारायण व्यास विवि जोधपुर

2013 एसएफआइ
2014 एबीवीपी
2015 एबीवीपी
2016 एबीवीपी
2017 एनएसयूआइ

कोटा विश्वविद्यालय, कोटा
2013 निर्दलीय
2014 एबीवीपी
2015 एबीवीपी
2016 एबीवीपी
2017 एबीवीपी

महाराजा गंगासिंह विवि, बीकानेर
2013 एसएफआइ
2014 एबीवीपी
2015 निर्दलीय
2016 एबीवीपी
2017 एबीवीपी
संस्कृत विवि, जयपुर
2013 एनएसयूआइ
2014 निर्दलीय
015 एनएसयूआइ
2016 निर्दलीय
2017 एबीवीपी

ट्रेंडिंग वीडियो