scriptराज्यपाल ने जन्मदिन पर 87 किलो का केक काटा और 87 किलो की माला स्वीकारी | Rajasthan governor kalyan singh 87th birthday celebrate in lucknow | Patrika News

राज्यपाल ने जन्मदिन पर 87 किलो का केक काटा और 87 किलो की माला स्वीकारी

locationजयपुरPublished: Jan 05, 2019 09:03:00 pm

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

kalyan singh 87th birthday

राज्यपाल ने जन्मदिन पर 87 किलो का केक काटा और 87 किलो की माला स्वीकारी

शैलेन्द्र अग्रवाल / जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह (Governor Kalyan Singh) ने अपना 87 वां जन्मदिन परिजनों के साथ लखनऊ में मनाया। इस मौके पर उन्होंने 87 किलो का केक काटा और अलीगढ़ के विधायकों ने उनको 87 किलो की माला पहनाई। राज्यपाल सिंह को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind), उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (Vice President Venkaiah Naidu), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi), मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan CM Asok Gehlot) और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) सहित अनेक नेताओं ने फोन पर बधाई दी।
kalyan singh 87th birthday and Yogi Adityanath
लखनऊ में प्रात: हवन के साथ राज्यपाल सिंह के जन्म दिवस समारोह की शुरूआत हुई। सुबह 8 बजे से देर रात तक लोगों का उनसे मिलने पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इसी दौरान सिंह के लखनऊ स्थित निवास पर उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नाइक (UP governor r Ram Naik), उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा सहित उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्य पहुंचे।
kalyan singh 87th birthday
राज्यपाल को गृह मंत्री राजनाथ सिंह (Home Minister Rajnath Singh) व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित कई नेताओं ने भी दूरभाष पर बधाई दी। राज्यपाल सिंह के पुत्र व एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, पुत्रवधू एवं पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा और पौत्र उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री संदीप कुमार सिंह सहित अन्य परिजनों ने उनसे 87 किलो का केट कटवाया। अलीगढ़ के सभी विधायकों ने राज्यपाल सिंह को रंग-बिरंगे गुलाब सहित अन्य प्रकार के पुष्पों की माला पहनाई।

ट्रेंडिंग वीडियो