scriptगहलोत सरकार के ई-सिगरेट प्रतिबंध के बाद अब हुक्काबार पर नियंत्रण करने की तैयारी, जल्द लागू होगा नया कानून | Rajasthan Government Launch New Rule Soon on Hookah bar Controlling | Patrika News

गहलोत सरकार के ई-सिगरेट प्रतिबंध के बाद अब हुक्काबार पर नियंत्रण करने की तैयारी, जल्द लागू होगा नया कानून

locationजयपुरPublished: Jul 22, 2019 07:32:05 pm

Submitted by:

rohit sharma

Rajasthan Government Controls Hookah bar : Rajasthan Government नशे पर नियंत्रण करने के लिए कानून लाने जा रही है। हाल ही में गहलोत सरकार ने राज्य में ई-सिगरेट ( E Cigarette ) को प्रतिबंध किया था वहीं अब लोगों का शौक बनता जा रहा हुक्काबार ( Hookah bar ) पर भी जल्द ही लगाम कसने की तैयारी की जा रही है।

जयपुर. युवाओं में नशे की लत आम बात हो गई है। अलग-अलग तरीके का हानिकारक नशा कर युवा अपने जीवन बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में राजस्थान सरकार ( Rajasthan Government ) नशे पर नियंत्रण करने के लिए कानून लाने जा रही है। हाल ही में गहलोत सरकार ने राज्य में ई-सिगरेट ( e cigarette ) को प्रतिबंध किया था वहीं अब लोगों का शौक बनता जा रहा हुक्काबार ( hookah bar ) पर भी जल्द ही लगाम कसने की तैयारी की जा रही है।
चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ( raghu sharma ) ने बताया कि राज्य सरकार ने नशे की प्रवृति पर लगाम लगाने के लिए ई-सिगरेट को प्रतिबंधित ( e cigarette Ban in rajasthan ) कर दिया है। इसी प्रकार हुक्काबार पर नियंत्रण के लिए भी शीघ्र ही प्रभावी कानून लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार तंबाकू और सिगरेट के उपयोग से स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभावों के प्रति गंभीर है तथा इसके उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।
Hookah bar
मंत्री शर्मा ने बताया कि नशे पर लगाम लगाने के लिए जिलों में हर तीन महीने में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में बैठकों का आयोजन भी किया जाता है। साथ ही मीडिया तथा विज्ञापनों के जरिये आमजन को तंबाकू उपयोग के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाता है। वहीं, अब नशे पर रोक के लिए जल्द ही सख्त कानून लाया जाएगा जो पूरे प्रदेश में लागू होगा।
बता दें कि 2003 से केन्द्रीय सिगरेट एवं तंबाकू उत्पाद अधिनियम लागू है। इसके बावजूद भी अंधाधुंध नशे पर लगाम नहीं है। सरकार के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक अब तक 2 लाख 85 हजार उल्लंघनकर्ताओं पर कार्यवाही की जा चुकी है। साथ ही उनसे जुर्माने के रूप में 1 करोड़ 26 लाख रूपये की राशि भी वसूल की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो