scriptRajasthan Election result live— प्रदेश की इन दो विधानसभा सीटों पर आए चौंकाने वाले रुझान, दिग्गजों को पछाड़ आगे निकले ये प्रत्याशी | Rajasthan Election 2018 result live: RLP ahead on two seats of Jodhpur | Patrika News

Rajasthan Election result live— प्रदेश की इन दो विधानसभा सीटों पर आए चौंकाने वाले रुझान, दिग्गजों को पछाड़ आगे निकले ये प्रत्याशी

locationजयपुरPublished: Dec 11, 2018 10:01:46 am

Submitted by:

Nidhi Mishra

Rajasthan Election 2018 result live- प्रदेश की इन दो विधानसभा सीटों पर आए चौंकाने वाले रुझान

Rajasthan Election 2018 result live: RLP ahead on two seats of Jodhpur

Rajasthan Election 2018 result live: RLP ahead on two seats of Jodhpur

जयपुर। राजस्थान विधानसभा इलेक्शन रिजल्ट जाइव अपडेट जोधपुर से, जहां सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। चौंकाने वाले रुझान मिले बिलाड़ा और भोपालगढ़ से जहां, पहले राउंड में रालोपा के विजेंद्र झाला ने कांग्रेस के हीराराम और बीजेपी के अर्जुन लाल को पीछे छोड़ सब को चौंका दिया है। वहीं भोपालगढ़ में बीजेपी की कमसा मेघवाल और कांग्रेस के भंवर बलाई भी रालोपा के प्रत्याशी पुखराज गर्ग से पीछे हो गए हैं। हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने यहां बढ़त बनाकर हैरान किया है।

बता दें कि प्रदेश में वोट काउंट शुरू हो गया है। आपको बता दें कि एक घंटे बाद कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। यानी एक घंटे बाद के परिणामों में कांग्रेस बाजी मारती दिखाई दे रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी पीछे चल रही है। कांग्रेस 199 सीटों में से 58 सीटों पर आगे है, तो बीजेपी 42 सीटों पर बढ़त बना रही है। दोनों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
वहीं सिरोही जिले की पिंडवाड़ा विधानसभा का पहला राउंड पूरा हो गया है। यहां भाजपा के समाराम गरासिया 1257 वोट से आगे चल रहे हैं। यानी भारतीय जनता पार्टी ने यहां बढ़त बनाई है।

उधर, आपको बताएं कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 की मत गणना प्रदेश में शुरू हो चुकी है। लेकिन दो जिले ऐसे हैं, जहां मतगणना देर से शुरू हुई है। ये दो जिले हैं सीकर और पाली। यहां मतगणना लेट शुरू हुई। दोनों स्थानों पर मौसम पलटने से मतगणना शुरू होने में देरी हुई है।
इधर बात करें रुझानों की तो रुझान मिलने भी शुरू हो गए हैं। जयपुर की दो विधानसभा सभा सीटों की बात करें तो एक पर भाजपा और एक पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। जयपुर की आदर्श नगर से अशोक परनामी आगे चले रहे हैं, तो वहीं सिविल लाइंस से प्रताप सिंह खाचरियावास ने बढ़त बनाई है। वहीं एक और महत्वपूर्ण खबर टोंक से आ रही है, जहां कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट आगे चल रहे हैं। उधर, झालरापाटन से वसुंधरा राजे भी आगे चल रही हैं। साथ ही अजमेर उत्तर व सीकर में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी भी आगे है। वहीं जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट से अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। कुछ ही समय बाद मतगणना पूरी होेने के बाद ये साफ हो जाएगा कि सूबे में किसकी सरकार बनेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो