scriptबैलगाडी में नाचते-गाते पर्चा भरने पहुंचे किसान नेता जाट, देखें वीडियो | Rajasthan election 2018 : Rampal jat nomination | Patrika News

बैलगाडी में नाचते-गाते पर्चा भरने पहुंचे किसान नेता जाट, देखें वीडियो

locationजयपुरPublished: Nov 14, 2018 06:54:52 pm

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

rampal jat

बैलगाडी में नाचते-गाते पर्चा भरने पहुचे किसान नेता रामपाल जाट, देखें वीडियो

अश्विनी भदौरिया / जयपुर। राज्य की जनता को मजबूत विकल्प देने में जुटी आम आदमी पार्टी के नेता रामपाल जाट ने बुधवार को टोंक से नामांकन किया। इस दौरान हजारों किसान और पार्टी के कार्यकर्ता उनके साथ जुलूस में शामिल हुए।

इससे पहले टोंक के रूईपेस मैदान में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को तीसरा विकल्प देने की कोशिश आम आदमी पार्टी कर रही है। भाजपा—कांग्रेस का दौर इस चुनाव में खत्म करना होगा।
किसान राज की स्थापना पर उन्होंने जोर दिया, कहा कि चुनाव के समय में सभी दल के नेता खुद को किसानों का हितैषी कहते हैं और चुनावों के बाद किसानों की तरफ देखते भी नहीं हैं।
पार्टी के पंजाब से सांसद भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि केंद्र सरकार ने जो भी सपने दिखाए थे, उन सभी को अपने कार्यकाल में तोडने का काम भी किया है। न तो अब तक काला धन वापस आया और न ही अच्छे दिन आए। ऐसे में इस पार्टी के नेताओं पर अगली बार भरोसा करने की जरूरत नहीं है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दीपक वाजपेयी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद जाट बैलगाडी में सवार होकर एसडीओ कार्यालय तक गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो