scriptविधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची की घोषणा को लेकर बड़ी खबर, हाइकमान की बैठक में तय हुए नाम | Rajasthan election 2018 : Congress first Candidate List Declare soon | Patrika News

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची की घोषणा को लेकर बड़ी खबर, हाइकमान की बैठक में तय हुए नाम

locationजयपुरPublished: Nov 13, 2018 07:09:05 pm

Submitted by:

rohit sharma

www.patrika.com/rajasthan-news

जयपुर।

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची की घोषणा से पहले एक बार फिर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज राहुल गांधी वॉर रूम में हुई। आयोजित हुई इस बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन कुमारी शैलजा, पीसीसी चीफ सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे दावेदारों की लंबित सूचियों पर मंथन किया।

बताया जा रहा है कि आज की बैठक में चारों सह प्रभारियों और स्क्रीनिंग कमेटी की दोनों सदस्यों को भी बुलाया गया है, इन सभी से लंबित सूची के दावेदारों को लेकर चर्चा की गई। जानकारों की माने तो लंबित सूचियों में करीब 60 सीटों के दावेदारों के नाम हैं। बताया जाता है कि इन दावेदारों पर पूर्व की बैठकों में भी मंथन हो चुका है, लेकिन बैठकों में नेताओं के बीच आम राय नहीं बनने के चलते इन दावेदारों के नाम पेंडिंग सूचियों में डाल दिए गए थे।

भाजपा से इस्तीफा दे चुके नागौर विधायक कांग्रेस के संपर्क वहीं दूसरी ओर भाजपा के टिकट पर लगातार नागौर से दो बार विधायक बने हबीबुर्रहमान भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस नेताओं के संपर्क में है। बताया जाता है कि कांग्रेस में शामिल होने को लेकर उनकी कांग्रेस नेताओं से वार्ता भी चल रही है।
बता दें कि हबीबुर्रहमान 2008 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले वे गहलोत सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रह चुके हैं। वहीं सूत्रों की मानी तो कांग्रेस की सूची लगभग तय हो चुकी है किसी भी समय कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जा सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो