scriptप्रदेश के इस मोर्चें पर शाह ने वसुंधरा राजे सरकार को बताया विफल | Rajasthan election 2018 : amit shah at jaipur visit | Patrika News

प्रदेश के इस मोर्चें पर शाह ने वसुंधरा राजे सरकार को बताया विफल

locationजयपुरPublished: Nov 21, 2018 06:23:08 pm

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

amit shah

प्रदेश के इस मोर्चें पर शाह ने वसुंधरा राजे सरकार को बताया विफल

अरविन्द सिंह शक्तावत / जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक बार फिर जयपुर आए और इस बार उनका अंदाज थोड़ा अलग था। युवाओं के बीच वे कांग्रेस, राहुल गांधी और महागठबंधन पर जोरदार बरसे। इससे पूर्व एयरपोर्ट पर उन्होंने वसुंधरा सरकार को प्रदेश में प्रचार के मामले में विफल बताया। शाह ने एयरपोर्ट पर वसुंधरा राजे से कहा कि आपने इतना काम किया, जितना किसी ने नहीं किया। लेकिन, आप प्रचार में विफल हो गईं।

युवां री बात- अमित शाह के साथ
युवां री बात कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि भारत को जितना आगे बढऩा चाहिए था, उतना आगे नहीं बढ़ पाया। जर्मनी की क्या स्थिति थी और आज वह भारत से भी आगे हो गया है। चीन, जापानी, रूस भी बहुत आगे बढ़ गए। हम युवाओं को संभावना का मंच देना चाहते हैं। उन्होंने वसुंधरा राजे सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि राजस्थान में एक भी परिवार ऐसा नहीं है, जिसे कुछ नहीं मिला हो। इस सरकार ने हर परिवार को कुछ ना कुछ दिया है। मोदी सरकार ने भी बहुत काम किया। अशोक गहलोत और सचिन पायलट यह बताए कि मौनी बाबा की सरकार ने राजस्थान को क्या दिया?
कांग्रेसी वोट मांगने आए, उनका गिरेबान पकड़ कर यह जरूर पूछें

शाह ने दावा किया कि कांग्रेस राज में जितना राजस्थान को मिला, मोदी सरकार ने उसका ढाई गुना ज्यादा राजस्थान को दिया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि कांग्रेसी जब वोट मांगने आए उनका गिरेबान पकड़ कर यह जरूर पूछें कि उन्होंने राजस्थान के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और आज विश्व में भारत की अर्थव्यवस्था 9 वें स्थान की जगह छठे स्थान पर आ गई है और सरकार बनते-बनते पांचवे स्थान पर पहुंच गई है।
प्रदेश में बनेगी भाजपा सरकार
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि देश पर संकट आता है तो युवा और महिलाएं ही उस संकट से उबारती है। युवाओं ने ही भाजपा का परचम लहराने का काम किया है। जनवरी में कुछ लोग कह रहे थे कि राजस्थान में भाजपा की सरकार नहीं बन रही, वही अब कह रहे हैं कि थोड़ी मेहनत करेंगे तो सरकार बन जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने पांच साल में इतने काम किए, जितने कांग्रेस ने पचास साल में भी नहीं किए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो