scriptराजस्थान के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट का काउंटडाउन शुरू | rajasthan congress candidate list countdown start | Patrika News

राजस्थान के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट का काउंटडाउन शुरू

locationजयपुरPublished: Nov 15, 2018 03:09:08 pm

Submitted by:

santosh

www.patrika.com/rajasthan-news/

rahul gandhi
जयपुर। राजस्थान विधानसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची आज जारी हो सकती है। कहा जा रहा है लिस्ट पर 3.30 बजे CEC की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के नेताओं के साथ विचार विमर्श करेंगे।
बैठक में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, अहमद पटेल, कुमारी शैलजा, रामेश्वर डूडी और अविनाश पांडे समेत बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इस मीटिंग के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी होगी।

यहां तक कहा जा रहा है कि टिकट पाने वाले नेताओं को फोन भी कर दिया गया है। पहली सूची में गहलोत और पायलट के नाम भी शामिल होंगे। सूची फाइनल है उस पर केवल राहुल गांधी की मुहर लगनी बाकी है। सूची में 170 से 180 नाम हो सकते है।
सूची के बारे में सचिन पायलट ने कहा कि अधिकांश सीटों पर हम एक व्यक्ति का चयन करने में सफल रहे हैं। लेकिन सभी उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं को सुनना, उनको संतुष्ट करना व उनको दावेदारी प्रस्तुत करने के लिए समय देना बहुत जरूरी है। सचिन ने कहा कि सूची जारी करने में थोड़ी बहुत देरी हुई है तो उससे कोई नुकसान नहीं है।
कांग्रेस के नेताओं के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे और 18 नवंबर को अवकाश होने के कारण 19 नवंबर को नामांकन भरेंगे। हालांकि इसकी अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो